{"_id":"5d4dec9b8ebc3e6d1525b839","slug":"surekha-sikri-win-best-supporting-actor-national-award-for-badhaai-ho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बधाई हो की 'दादी' ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड, सामने आया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बधाई हो की 'दादी' ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड, सामने आया ये रिएक्शन
66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। इन दोनों स्टार्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। आयुष्मान खुराना के ये खुशी दोगुनी थी क्योंकि उनकी दो फिल्मों (अंधाधुन और बधाई) ने अवॉर्ड जीता। अंधाधुन को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला तो वहीं बधाई हो ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड जीता। बधाई हो में आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। अवॉर्ड जीतने के बाद अब इस पर सुरेखा का रिएक्शन आया है।
2 of 4
Badhaai Ho Actors
- फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुरेखा ने बताया, 'बधाई हो एक विशेष फिल्म है और जिसने भी फिल्म को सफल बनाने के लिए काम किया है वह आज बधाई का पात्र हैं। मैं फिल्म की टीम के लिए शुक्रगुजार हूं, खासकर निर्देशक ने मुझे इस तरह की विशेष फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया। मेरे लिए फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा था कि यह एक अच्छी तरह से लिखी गई फिल्म थी जिसमें भारत के हर परिवार का संबंध हो सकता है। मुझे इस फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लगा और सबसे अच्छी बात यह है कि दर्शकों ने फिल्म को लिखने के तरीके की सराहना की।'
3 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले आयुष्मान खुराना कहते हैं कि इन पुरस्कारों ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों में विश्वास बढ़ाया है। अपनी फिल्मों अंधाधुन और बधाई हो को सम्मान मिलने से उत्साहित आयुष्मान ने कहा कि इन फिल्मों की कामयाबी ने उनके इस विश्वास को भी मजबूत किया है कि हिंदी सिनेमा के दर्शक अब ऐसी फिल्में देखने के लिए तैयार हैं जो फॉर्मूला फिल्मों की श्रेणी में नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ayushmann khurrana
- फोटो : अमर उजाला
अंधाधुन में अपने किरदार के लिए उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन की जमकर तारीफ की और कहां कि यह फिल्म मिलना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं रही और इस फिल्म ने उन्हें एक बेहतर अभिनेता बनाने में बहुत मदद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।