66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। यह इवेंट शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस बार 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। ये पुरस्कार 24 अप्रैल को घोषित होने थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई। हर साल पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है।
राष्ट्रीय पुरस्कारों के ऐलान से लेकर पाक कलाकारों पर बैन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाजगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने जितनी जल्दी बुलंदियों को छुआ, उतनी जल्दी ही वह नीचे भी आ गए। इन स्टार्स में विवेक मुशरान का नाम शामिल है। विवेक ने 28 साल पहले 'सौदागर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में विवेक के चेहरे की मासूमियत और जबरदस्त एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद तो मानों फिल्मों की झड़ी ही लग गई। एक वक्त ऐसा आया कि उनकी फिल्में चलना भी दूभर हो गई। इसके बाद विवेक हीरो की बजाय साइड रोल में नजर आने लगे।
पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गया था ये एक्टर, अब इस तरह गुजार रहा जिंदगी
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने ससुर की तेरहवीं के कुछ फोटोज शेयर किए। लेकिन वो एक फोटो की वजह से जबरदस्त ट्रोल हो गईं। दरअसल हाल ही में मोनालिसा के ससुर कन्हैया सिंह का देहांत हुआ था। इसके बाद परिवार ने गुरुवार को उनकी तेरहवीं रखी थी। शोकसभा के दौरान वो मोनालिसा पति विक्रांत और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं और ऐसी ही कुछ फोटोज में वो हंसते हुए कैद हो गई हैं।
ससुर की तेरहवीं में हंसते नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, फैंस ने ऐसे लगा दी क्लास
66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। इन दोनों स्टार्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। लेकिन आयुष्मान खुराना के ये खुशी दोगुनी थी क्योंकि फिल्म उनकी दो फिल्मों (अंधाधुन और बधाई) ने अवॉर्ड जीता। जहां उनकी फिल्म अंधाधुन को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला तो वहीं बधाई हो ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड जीता। बधाई हो में आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। अवॉर्ड जीतने के बाद अब इस पर सुरेखा का रिएक्शन आया है।
बधाई हो की 'दादी' सुरेखा सिकरी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अवॉर्ड जीतते ही आया ये रिएक्शन
भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को खत्म करने के फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम कर दिया।इसी में एक और कदम आगे बढ़ते हुए उसने भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। ऐसा करने के बाद अब एक बार फिर पाकिस्तान मुंह की खाने को तैयार है।
भारतीय फिल्में बैन करने के बाद अब रोएगा पाकिस्तान, पीएम मोदी से की गई ऐसी डिमांड