{"_id":"5d4df3468ebc3e6d02395f22","slug":"pratyusha-banerjee-balika-vadhu-fame-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला धोखा तो इन अभिनेत्रियों ने कर ली खुदकुशी, 'बालिका वधु' ने भी चुनी ऐसी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्यार में मिला धोखा तो इन अभिनेत्रियों ने कर ली खुदकुशी, 'बालिका वधु' ने भी चुनी ऐसी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Pratyusha Banerjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमरस इंडस्ट्री की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखाई देती है अंदर यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखाई देता है। जी हां, टीवी और बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जो प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठीं। जब इन एक्ट्रेस को कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो इन्होंने मौत को गले लगा लिया है। '
2 of 4
pratyusha banerjee
बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने भी आत्महत्या कर ली थी। 10 अगस्त 1991 को जन्मी प्रत्यूषा बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा बनी थीं। लेकिन प्यार में मिले धोखे के कारण प्रत्यूषा ने खुद को मारना मुनासिब समझा। कई दिनों तक प्रत्युषा के मौत की खबर मीडिया में मिस्ट्री बन गई थी। बता दें कि प्रत्युषा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही डांस शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। ऐसे में वो अपने बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं। लेकिन अफसोस कि प्यार में मिले धोखे के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। इनकी मौत के बाद प्रत्युषा और उनके ब्वॉयफ्रेंड के कुछ ऑडियो टेप भी वायरल हुए थे जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं। आज प्रत्यूषा का जन्मदिन है।
3 of 4
Jiah Khan
गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की मौत की खबर तो हर किसी को है। एक्टर सूरज पंचोली एक्ट्रेस जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड थे और जिया की मौत का शक सीधा सूरज पर गया। बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' में रोमांस करके जिया खान चर्चा में आ गई थीं। जिया खान ने अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक कई बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था हालांकि जिया खान काफी खुशमिजाज और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मगर एक दिन अचानक जिया का शव फ्लैट में पाया गया। उनके शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kuljeet Randhawa
'कुमकुम', 'कुसुम', 'हिप हिप हुर्रे', 'रिश्ते', 'क्यों होता है प्यार', 'कम्बख्त इश्क' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया। वह ज्यादातर प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल्स में ही नजर आईं। कुलजीत अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पूछताछ में ये बातें सामने आई कि कुलजीत किसी लड़के से प्यार करती थीं लेकिन प्यार में सफल ना होने के कारण कुलजीत ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।