{"_id":"58c22aa84f1c1bc350dc45f9","slug":"after-ram-gopal-varma-rakhi-sawant-shocks-says-women-must-take-coaching-classes-to-give-pleasure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल वर्मा के ट्वीट को राखी सावंत का समर्थन, कहा, 'हर महिला बने सनी लियोन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामगोपाल वर्मा के ट्वीट को राखी सावंत का समर्थन, कहा, 'हर महिला बने सनी लियोन'
Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी लियोन को लेकर रामगोपाल वर्मा द्वारा किए गए विवादित ट्वीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब राखी सावंत ने भी सनी लियोन को लेकर विवादित बयान दे दिया है। इससे मामला काफी गरमा गया है।
2 of 5
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रामगोपाल वर्मा ने सनी लियोन को लेकर ट्वीट किया था कि सभी महिलाओं को सनी लियोन की तरह पुरुषों को खुश करना चाहिए। वर्मा के इस ट्वीट का राखी ने सपोर्ट किया है और कहा है हर महिला को चूल्हा-चौका छोड़कर वाकई मर्दों को खुश करने की कला सीख लेनी चाहिए।
3 of 5
एक इवेंट के दौरान वर्मा को लेकर किए गए सवाल पर राखी ने कहा,'रामगोपाल वर्मा ने जो कहा वो बिल्कुल सही था। मैं उनके साथ हूं, उन्होंने सनी लियोन की तारीफ भी की है। लेकिन मैं फिर भी कहना चाहूंगी कि हर महिला को मर्दों को खुश करना सीखना चाहिए। चूल्हा-चौका छोड़कर उन्हें खुश करने की कोचिंग ले लेनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी ने आगे कहा कि किसी लड़की के मिल जाने पर आदमी अपने 20 से 30 साल के रिश्ते और बच्चों को भी भुला देता है।
जहां विवादित ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और एक फिल्म संस्था ने उनका बहिष्कार कर दिया है, वहीं अब देखना ये है कि राखी सावंत पर उनके बयान के लिए क्या एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि वर्मा ने अपने ट्वीट के लिए माफी मांग ली है, लेकिन उन्हें वाकई माफी मिलेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।