{"_id":"5edf3f9a8ebc3e4337590710","slug":"after-resume-shooting-salman-khan-starts-three-projects-post-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिलते ही सलमान ने खोला अपनी फिल्मों का पिटारा, तीन फिल्में लाइन में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिलते ही सलमान ने खोला अपनी फिल्मों का पिटारा, तीन फिल्में लाइन में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज्य सरकार से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के साथ ही हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान अपनी अगली तीनों फिल्म की तारीखों के बीच सामंजस्य बैठाने में जुट गए हैं। सलमान की इस समय तीन फिल्में राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई, कभी ईद कभी दिवाली और गन्स ऑफ नॉर्थ लाइन में लगी हुई हैं जिसमें से उनकी फिल्म 'राधे' लगभग पूरी हो चुकी है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के निशाने पर सबसे पहले अपनी यही फिल्म होगी जिसको वह सबसे पहले पूरी करने के बारे में सोच रहे हैं। सलमान के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस समय उनका पूरा ध्यान प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को जल्द से जल्द पूरा करने पर लगा हुआ है।
3 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के सिर्फ एक गाने की शूटिंग होना बाकी है जिसे सलमान के साथ दिशा पाटनी पर फिल्माया जाएगा। इस गीत को पहले अजरबैजान में शूट किया जाना था लेकिन मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सलमान अब इस गीत को स्टूडियो के अंदर ही शूट करेंगे। इसके अलावा फिल्म पर थोड़ा बहुत पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बाकी है। इस फिल्म के निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि इसे दिवाली पर रिलीज कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलमान खान का पूरा ध्यान फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली उनकी एक और फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' पर रहेगा। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की तारीखों पर फिलहाल सलमान खान की टीम काम कर रही है। इस साल की ईद सलमान खान के लिए बिना फिल्म वाली रही इसलिए वह अगले साल की ईद को अपने प्रशंसकों के साथ एक फिल्म रिलीज करके ही मनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष शर्मा, सलमान खान
- फोटो : File Pic
कोरोना की वजह से लॉकडाउन में रहते हुए सलमान ने निर्देशक अभिराज मीनावाला के साथ मिलकर अपने फार्म हाउस पर ही मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' का हिंदी रिमेक 'गन्स ऑफ नॉर्थ' को बनाने के लिए पटकथा तैयार कर ली है। इस फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि सलमान भी इस फिल्म में एक पंजाबी पुलिस वाले का किरदार करेंगे लेकिन उनके किरदार की एंट्री फिल्म में एकदम अंत में होगी। तब तक हो सकता है कि सलमान अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को पूरा कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।