सब्सक्राइब करें

रानू मंडल ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, कुछ दिन पहले बताई थी 55 लाख का घर देने की असलियत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Sep 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
After revealing the truth Salman Khan 52 lakh house Ranu Mondal sing song of Maine Pyar Kiya film
Salman Khan and Ranu Mondal - फोटो : file photo

कुछ सेकेंड के वीडियो से स्टार बनने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) सुर्खियों में छाई हुई हैं। रानू को हिमेश रेशमिया ने मौका दिया और उन्होंने 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म के लिए गाने की रिकॉर्डिंग भी की। कुछ दिन पहले रानू मंडल की आवाज में  'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज हुआ जिसके बाद आदत गाने का भी वीडियो सामने आया। वहीं अब रानू मंडल का एक और गाना वायरल हो रहा है। खास बात है कि इस वीडियो में रानू मंडल सलमान खान (Salman Khan) की बहुचर्चित फिल्म का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। 

After revealing the truth Salman Khan 52 lakh house Ranu Mondal sing song of Maine Pyar Kiya film
maine pyar kiya - फोटो : file photo

रानू मंडल का यह वीडियो पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' गाना गा रही हैं। सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री मुख्य किरदार में थीं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। 

After revealing the truth Salman Khan 52 lakh house Ranu Mondal sing song of Maine Pyar Kiya film
ranu mondal, salman khan - फोटो : social media

'मैंने प्यार किया' फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस वक्त की हिट फिल्मों में से एक है। रानू मंडल बीते कई दिनों से सलमान खान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह कुछ दिन पहले आई एक खबर है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान ने रानू मंडल को 55 लाख का घर तोहफे में दिया है। इस खबर की सच्चाई का खुलासा हाल ही में रानू मंडल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
After revealing the truth Salman Khan 52 lakh house Ranu Mondal sing song of Maine Pyar Kiya film
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सलमान के घर देने वाली वायरल खबर का सच बताया। रानू ने कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल जी को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।' 

विज्ञापन
After revealing the truth Salman Khan 52 lakh house Ranu Mondal sing song of Maine Pyar Kiya film
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo

रानू मंडल का गाना सोशल मीडिया पर साझा करने वाले और अब उनके मैनेजर बन चुके अतींद्र ने इस खबर को पहले ही नकार दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने कहा था- 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में रानाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है। जिस चैनल ने उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लाइव प्रदर्शन करने का मौका दिया है उन्होंने ही आधार कार्ड बनवाने में मदद की है।' 

यह भी पढ़ें:- कुमार सानू से लेकर अलका याग्निक तक, 90 के दशक में राज करते थे ये 6 गायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed