सब्सक्राइब करें

प्रियंका के भारत आने के चंद घंटों बाद ही निक को आने लगी 'देसी गर्ल' की याद, किया वीडियो कॉल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Mumbai for The Sky Is Pink promotion Nick Jonas missing doing video chat
Nick Jonas and Priyanka Chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को रिलीज होने में महज 20 दिन बचे हैं। इस फिल्म का कुछ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे प्रशंसकों ने पसंद किया। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका मुंबई आ गई हैं। हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। प्रियंका को भारत आए हुए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि उनके पति निक को उनकी याद आना अभी से शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्रियंका से वीडियो कॉल करते हुए नजर आए। 

Priyanka Chopra reached Mumbai for The Sky Is Pink promotion Nick Jonas missing doing video chat
Nick Jonas - फोटो : instagram

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में निक जोनस अपने प्रशंसकों से मिलते हुई दिखाई दे रहे हैं। निक के हाथ में फोन है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल करते हुए स्पॉट हुए। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'निक जोनस पत्नी प्रियंका को यहां जो भी हो रहा है वह दिखा रहे हैं।' 

View this post on Instagram

Awww and there is a video of yesterday 😍🤳🏼 . . . #MrAndMrsJonas #PriyankaChopra #NickJonas #DesiGirl #NationalJiju #nickyanka #Prick #JonasBrothers #Hollywood #Bollywood #Queen #NPLegacy #NP #PriyankaChopraJonas #Love #IBelieve #HappinessBegins

A post shared by NP Globaldomination (@nplegacy) on

Priyanka Chopra reached Mumbai for The Sky Is Pink promotion Nick Jonas missing doing video chat
Priyanka Chopra, Madhu and Nick Jonas - फोटो : instagram

दरअसल, इस वक्त जोनस ब्रदर्स टूर पर हैं। इसी दौरान निक प्रियंका से वीडियो कॉल करते दिखाई दिए। इस वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि निक प्रियंका चोपड़ा को बहुत मिस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Mumbai for The Sky Is Pink promotion Nick Jonas missing doing video chat
Farhan, Shonali and Priyanka - फोटो : instagram

'द स्काई इज पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म का कुछ दिन पहले 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर हुआ था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस पहुंचे थे। इस मौके पर प्रियंका ने एक खास नोट भी लिखा था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Mumbai for The Sky Is Pink promotion Nick Jonas missing doing video chat
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

प्रियंका ने 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'एक खास शाम खास लोगों के साथ, यह ना भुलाने वाला यादगार अनुभव रहा। अदिति और नरेन अपनी कहानी का मुझे हिस्सा बनाने के लिए और विश्वास करने के लिए शुक्रिया।' 

यह भी पढ़ें:- 9 साल बाद जरीन खान का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'सलमान खान के फैंस बुलाने लगे थे भाभी'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A special night with special people, sharing this labour of love which took us over a year to bring to life. It was an unforgettable experience.... Thank you Aditi and Niren for trusting us with your story and for joining us at #TheSkyIsPink world premiere at @tiff_net @shonalibose_ you are the true star of this film! #RonnieScrewvala #SiddharthRoyKapur, as always, it’s been amazing collaborating with you. We’ve done some great films together and this one definitely is up there with the rest of them for me.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed