फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RK Studio के बाद 70 साल पुराना थियेटर हुआ बंद, आखिरी बार दिखाई गई ये फिल्म

Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
After RK Studio Chitra Cinema closed after 70 years
Chitra Cinema - फोटो : twitter

कपूर खानदान की धरोहर 'आर के स्टूडियो' (RK Studio) के बिकने के बाद अब एक सिनेमाहॉल पर ताला लग गया है। 70 साल पहले इस सिंगल स्क्रीन थियेटर की शुरुआत हुई थी लेकिन अब कारोबार ठीक न होने की वजह से सिनेमाहॉल के मालिक ने इसे बंद करने का फैसला लिया। यह सिनेमाहॉल मुंबई के दादर पूर्व में स्थित है जिसका नाम चित्रा सिनेमाघर (Chitra Cinema) है। आखिरी बार इस थियेटर में हाल ही में रिलीज फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) दिखाई गई थी। 

After RK Studio Chitra Cinema closed after 70 years
Chitra Cinema - फोटो : file photo

चित्रा थियेटर (Chitra Cinema) में 16 मई को आखिरी बार फिल्म दिखाई गई। चित्रा सिनेमाहॉल के तीसरी पीढ़ी के मालिक दारा मेहता ने कहा- 'ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया है। अब लोगों के पास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऑप्शन हैं। पिता जी के बाद 1982 से मैं इस बिजनेस को देख रहा था।' इस थियेटर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दिखाई गई हैं।

After RK Studio Chitra Cinema closed after 70 years
jackie shroff - फोटो : file photo

इन फिल्मों में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' शामिल है। जो कि साल 1983 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा शम्मी कपूर की 'जंगली' भी दिखाई गई थी। यह फिल्म लगातार 25 हफ्तों तक इस सिनेमाघर में लगी रही थी। इस सिंगल थियेटर में 550 सीटें थी। इस थियेटर के बंद होने से कुछ दिन पहले कपूर खानदान के मशहूर 'आर के स्टूडियो' के बिकने की खबर ने भी फैंस को भावुक कर दिया था। इस खबर के आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After RK Studio Chitra Cinema closed after 70 years
आरके स्टूडियो - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में 1948 में इस स्टूडियो की स्थापना की थी। यह स्टूडियो कपूर परिवार द्वारा निर्मित कई फिल्मों का गवाह रहा है। 16 सितंबर, 2017 को 'सुपर डांसर' शो के दौरान इसमें आग लग गई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा।

विज्ञापन
After RK Studio Chitra Cinema closed after 70 years
Kapoor family and RK studio - फोटो : file photo

रणधीर कपूर ने कहा - 'हां, हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है।' स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना यह स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। ज्यादातर लोग अब अंधेरी और गोरेगांव में शूटिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे कई कारण हैं जो अब पूरे कपूर परिवार ने इस प्रसिद्ध आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया। वहीं ऋषि कपूर ने कहा था- 'हमने अपने दिलों पर पत्थर रखकर और सोच-समझकर यह फैसला लिया है। हम सभी भाई एक-दूसरे से काफी जुड़े हैं लेकिन हमारे बच्चे और पोते क्या ऐसा कर पाएंगे? हम नहीं चाहते कि हमारे पिता के प्यार की निशानी किसी कोर्ट रूम का ड्रामा बने।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed