कुछ दिन पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में संजय 'पूजा' नाम की लड़की से 'आई लव यू' कहते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब 'पूजा' के प्यार में एक और अभिनेता पड़ गए हैं। इस अभिनेता का नाम राज भंसाली है। खास बात है कि राज भंसाली को पूजा के चौथे आशिक के रूप में जाना जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यो? इसके पीछे की असली वजह क्या है आपको बताते हैं।
मान्यता को छोड़ जिस 'पूजा' के प्यार में डूब चुके हैं संजय दत्त, उसका एक और दीवाना आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राज भंसाली को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में पूजा के चौथे आशिक के रूप में दिखाया गया है। इसी वजह से राज को 'पूजा' का चौथा आशिक कहा जा रहा है। राज भंसाली का 'ड्रीम गर्ल' फिल्म के ट्रेलर में अजीब लुक दिखाया गया है। राज बालाजी टेलीफिल्म्स, मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन जैसी कंपनियों में कास्टिंग एसोसिएट का काम कर चुके हैं।
राज भंसाली ने साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'चैन कुली की मैन कुली', 'वेस्ट इज वेस्ट', 'हिस्स', शॉर्ट फिल्म 'अबनॉर्मल', और 'डियर जिंदगी' फिल्म में काम कर चुके हैं। राज का कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।
'ड्रीम गर्ल' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एकता ने नायाब तरीका निकाला था जिसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ। दरअसल, एकता ने संजय दत्त का 'पूजा' से प्यार का इजहार करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एकता ने लिखा था- 'मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।'
इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं। संजय लड़की से कहते हैं कि 'पूजा कब मिल रही हो..पक्का ना 13 तारीख को। इसके बाद संजय पूजा को फोन पर 'आई लव यू' कहते हैं।'
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

कमेंट
कमेंट X