सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'रणबीर और आलिया की हो गई सगाई'? पीले जोड़े में आलिया को देख फैंस ने किए ऐसे- ऐसे कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt spotted outside ranbir kapoor house fans says engagement done
alia bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं । पिछले दिनों इस कपल को अंबानी परिवार के घर पर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में देखा गया था । यहां दोनों ने मीडिया को साथ में पोज दिए थे। हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया । 

Trending Videos
alia bhatt spotted outside ranbir kapoor house fans says engagement done
alia bhatt - फोटो : social media

इस दौरान आलिया पीले रंग के जोड़े में नजर आईं । पीले रंग का शरारा पहन आलिया किसी नई बहू की तरह लग रही थीं । वो मीडिया के सामने आने से बचती रहीं । कुछ मीडिया पर्सन ने आलिया की तस्वीरें लेने की कोशिश की लेकिन वे साफ फोटो लेने में नाकाम रहे । 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt spotted outside ranbir kapoor house fans says engagement done
alia bhatt - फोटो : social media

आलिया की धुंधली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया, ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं। ऋषि कुछ दिन पहले ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर वापस आए हैं । आलिया की पीले शरारा वाली तस्वीरें देख फैंस उन्हें कपूर खानदान की बहू बता रहे हैं । 

alia bhatt spotted outside ranbir kapoor house fans says engagement done
alia bhatt - फोटो : social media

इस तस्वीर को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है । एक यूजर ने पूछा- 'क्या आलिया की सगाई हो गई' । वहीं दूसरे यूजर ने लिख दिया 'इंगेजमेंट डन' । वहीं एक अन्य ने लिखा- 'बहू वाला रूप' । हालांकि अभी तक ना तो आलिया भट्ट की फैमिली से शादी को लेकर कोई बयान आया है और ना ही रणबीर कपूर के परिवार ने कुछ कहा है । 



 
विज्ञापन
alia bhatt spotted outside ranbir kapoor house fans says engagement done
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

बता दें कि पिछले दिनों रणबीर-आलिया केन्या में छुटि्टयां मनाने गए थे । दोनों की जंगल सफारी का मजा लेते तस्वीरें भी सामने आई थीं। आलिया ने केन्या की सैर करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं। इस तस्वीर में आलिया सनराइज देखते हुए नजर आईं। हालांकि इस तस्वीर में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा। 


सज-धज के रणबीर कपूर के घर पहुंचीं आलिया भट्ट, मीडिया के सामने आने से बचती रहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed