रानू मंडल का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' बुधवार को रिलीज हो गया । इस मौके पर हिमेश रेशमिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी । इसमें हिमेश, रानू मंडल को लेकर पहुंचे । रानू का लुक रेड कलर की साड़ी में काफी बदला हुआ था । सैकड़ों मीडियापर्सन उनके सामने थे और सवाल पूछ रहे थे । रानू ने सभी के जवाब दिए । वो काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं ।
लता मंगेशकर ने कहा था- 'नकल ना करो', पहला गाना रिलीज होते ही रानू मंडल ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पिछले दिनों लता मंगेशकर ने रानू के लिए कहा था कि अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं, किसी की कॉपी करने से ज्यादा दिन तक टिका नहीं जा सकता । इस कॉन्फ्रेंस में हिमेश रेशमिया ने लता मंगेशकर के बयान पर जवाब दिया है । हिमेश रेशमिया ने कहा है- 'हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से इंस्पायर होता है ।'
A post shared by Bollywood Gossip (@bollyg0ssip) on
Himesh sir and #RanuMondal singing the epic blockbuster song #TeriMeriKahani live at the launch event. #HappyHardyAndHeer pic.twitter.com/CbFKvpsVOQ
— Team Himesh (@TeamHimesh) September 12, 2019
इस दौरान हिमेश रानू मंडल के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे । रोते हुए हिमेश रेशमिया को उनकी पत्नी सोनिया ने संभाला और आंसू पोछे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । फैंस हिमेश की तारीफ कर रहे हैं। वहीं रानू को मौका देने के लिए फैंस उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।
रानू मंडल के बारे में बात करते हुए रो पड़े हिमेश रेशमिया, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

कमेंट
कमेंट X