{"_id":"5d79e7f88ebc3e93dd48e465","slug":"ayushmann-khurrana-dream-girl-richa-chadda-section-375-film-screening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ड्रीम गर्ल' और 'सेक्शन 375' की स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा, तस्वीरों में देखें कौन पहुंचा कैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रीम गर्ल' और 'सेक्शन 375' की स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा, तस्वीरों में देखें कौन पहुंचा कैसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Dream Girl and Section 375 film screening
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते (13 सितंबर) दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' (Section 375)। यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग थीम पर आधारित है। आयुष्मान की फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी है जो मर्दों से पूजा बनकर महिलाओं की आवाज में बात करता है। जबकि ऋचा की फिल्म भारतीय दंड सहिता कानून सेक्शन 375 पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। तस्वीरों में दिखाते हैं कौन-कौन से सितारे स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
'ड्रीम गर्ल' की स्क्रीनिंग में आयुष्मान के साथ उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप पहुंचीं। इस मौके पर यह दोनों सितारे एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। दोनों ने मैंचिंग कपड़े पहने हुए थे। आयुष्मान ने सफेद टी-शर्ट और सफेद जैकेट के साथ काले रंग की जींस पहनी हुई थी तो वहीं ताहिरा काले रंग के वनपीस के साथ सफेद स्नीकर्स में नजर आईं।
आयुष्मान और ताहिरा के अलावा 'बधाई हो' अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं। इस मौके पर सान्या ने काले रंग के ट्राउजर के साथ ऑफ शोल्डर सफेद रंग का टॉप पहना हुआ था जो उन पर बहुत जंच रहा था। इसके अलावा हाल ही में मां बनीं सुरवीन चावला भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सुरवीन आखिरी बार 'सीक्रेड गेम्स 2' वेबसीरीज में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Celebrities at Dream Girl film screening
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सितारों के अलावा कुनिका, शशांक खेतान, 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख और टीवी अभिनेता रवि दुबे भी नजर आए। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की स्क्रीनिंग के अलावा कई 'सेक्शन 375' फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी सितारों का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन
5 of 6
Vikcy, Richa and Ali at Section 375 film screening
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'सेक्शन 375' फिल्म की स्क्रीनिंग में सबकी निगाहें ऋचा चड्डा और विक्की कौशल पर टिकीं। विक्की और ऋचा अच्छे दोस्त हैं इस बात का सबूत इन दोनों की तस्वीरें हैं। विक्की जैसे ही फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे तो ऋचा ने उनके साथ जमकर पोज भी दिए। इस मौके पर ऋचा सफेद रंग की गाउन पहनी हुई थीं तो वहीं विक्की कूल लुक में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।