आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है । पिछले दिनों ये कपल केन्या में छुट्टी मनाने गया था । वहां से लौटने के बाद बुधवार शाम आलिया को रणबीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो रणबीर के पिता ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं ।
सज-धज के रणबीर कपूर के घर पहुंचीं आलिया भट्ट, मीडिया के सामने आने से बचती रहीं
ऋषि हाल ही में न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत वापस लौटे हैं । इस दौरान आलिया पीले रंग का शरारा पहने हुए थीं । आलिया काफी सजी-धजी थीं । उम्मीद है कि जल्द ही इनसाइड तस्वीरें भी सामने आएंगी । इस मौके पर रणबीर की बहन रिदि्धमा कपूर भी घर पर मौजूद थीं ।
बता दें कि रणबीर-आलिया की केन्या से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं । इस दौरान दोनों जंगल सफारी का मजा लेते दिखे । आलिया ने केन्या की सैर करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं। इस तस्वीर में आलिया सनराइज देखते हुए नजर आईं। हालांकि इस तस्वीर में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा।
.. let’s wander where the Wi-Fi is weak 🌿
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
सनराइज की तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने लिखा- 'सुबह यही हैं, आज का दिन नया है, यह वही जगह है जहां से प्रकाश आता है।' रणबीर-आलिया की साथ में भी एक फोटो सामने आई थी । फोटो में रणबीर टोपी लगाए हुए थे और उनके हाथ में कैमरा था । रणबीर के बगल वाली सीट पर आलिया भी हाथ में कैमरा पकड़े हुए नजर आईं ।
पढ़ें: भारत लौटने के बाद सबसे पहले इस एक्टर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, देखते ही सबने लगा लिया गले
