{"_id":"5d79d9a18ebc3e017768a635","slug":"is-aishwrya-rai-bachchan-upset-with-abhishek-bachchan-for-he-hugs-vivek-oberoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या विवेक ओबेरॉय को गले लगाने पर अभिषेक से नाराज हैं ऐश्वर्या? लोकसभा चुनाव में उड़ाया था मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या विवेक ओबेरॉय को गले लगाने पर अभिषेक से नाराज हैं ऐश्वर्या? लोकसभा चुनाव में उड़ाया था मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय उस वक्त चर्चा में आ गए, जब एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया । दरअसल एक वक्त पर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जाता था। ऐसे में अभिषेक और विवेक का गले मिलना एक बड़ी खबर बन गई । अब खबर है कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक के विवेक को गले लगाने से खुश नहीं हैं ।
2 of 5
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक से नाराज हैं और वो जानना चाहती हैं कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय को एक पब्लिक इवेंट में गले क्यों लगाया। बता दें कि मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।
3 of 5
Vivek Oberoi and Abhishek
- फोटो : Social Media
इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इसी इवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ। मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था। सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vivek Oberoi and Amitabh
- फोटो : Social Media
इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। कुछ समय बाद अभिषेक बच्चन भी वहां आ गए। अभिषेक ने देरी न करते हुए पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद वो उसी गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें सीने से लगा लिया। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया। क्योंकि पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलता कभी किसी ने नहीं देखा था।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai and Vivek Oberoi
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के समय विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें ऐश्वर्या की तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में वो सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में विवेक के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल बताया था । अपने इस ट्वीट को लेकर विवेक की बहुत आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ा तो विवेक ने ट्वीट डिलीट कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।