सब्सक्राइब करें

वरुण- सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' की टीम के इस काम से खुश हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर जमकर की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
pm modi praise varun dhawan film coolie no 1 team for not using plastic on set
varun dhawan - फोटो : social media

वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी । फिल्म का डायरेक्शन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं । ये 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है । फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। पहले तो फिल्म के शूटिंग सेट पर आग लग गई थी और अब फिल्म की टीम ने कुछ ऐसा किया है कि खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम की तारीफ की है।



Trending Videos
pm modi praise varun dhawan film coolie no 1 team for not using plastic on set
coolie no 1 - फोटो : Social Media
हाल ही में 'कुली नंबर 1' की टीम के एक काम की पीएम मोदी ने सराहना की है । दरअसल, 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे । इसे लेकर वरुण धवन ने ट्वीट भी किया था । अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब भी दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi praise varun dhawan film coolie no 1 team for not using plastic on set
varun dhawan - फोटो : social media
वरुण धवन ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था, 'प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाना समय की जरूरत है और हमारे पीएम ने एक बहुत ही बड़ी पहल की है । हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं । कुली नंबर 1 के सेट पर सिर्फ स्टील बोतलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है ।'
 

 
pm modi praise varun dhawan film coolie no 1 team for not using plastic on set
पीएम नरेन्द्र मोदी और सोलो पौधा - फोटो : अमर उजाला

वहीं पीएम मोदी ने जवाब में लिखा, 'कुली नंबर 1 की टीम का शानदार कदम । यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि फिल्मी दुनिया भी सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिशा में अपना योगदान दे रही है ।' इसके बाद वरुण धवन ने एक और ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद प्रधानमंत्री जी । साफ-सफाई की शुरुआत घर की सबसे पहली शिक्षा होती है और मेरा यह मानना है कि जिस तरह से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत आपने की है उसमें हर एक भारतीय को अपना योगदान देना चाहिए । स्वच्छता के हिसाब से भारत को नंबर 1 बनाना हमारा संकल्प है ।'

फिल्म के अलावा वरुण की बातकरें तो हीं हाल ही में वरुण गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में पहुंचे। यहां उनके साथ कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार और अपारशक्ति खुराना भी नजर आए । 


विज्ञापन
pm modi praise varun dhawan film coolie no 1 team for not using plastic on set
kartik aaryan - फोटो : social media
सभी सितारों ने गणपति का आशीर्वाद लिया । ये सेलिब्रेशन भूषण कुमार की ओर से आयोजित किया गया था । कार्तिक कुर्ता और जींस पहने नजर आए । वहीं वरुण धवन ब्लू शर्ट और पैंट में दिखे । अपारशक्ति खुराना ब्लैक टीशर्ट-पैंट में जंच रहे थे। तीनों ने पंडाल में डांस भी किया । 

कुली नंबर 1 के सेट पर आधी रात को लगी आग, टीम को नहीं हुआ कोई नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed