11 महीने तक न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने के बाद अब ऋषि कपूर देश लौट आए हैं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद वो 10 सितंबर को भारत लौटे। ऐसे में पूरे कपूर परिवार ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया । घर पर रणबीर कपूर ने बहन रिदि्धमा कपूर के साथ मिलकर अपने पिता को सरप्राइज दिया । वहीं घर लौटने के बाद ऋषि कपूर अपने एक खास दोस्त के घर पहुंचे ।
भारत लौटने के बाद सबसे पहले इस एक्टर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, देखते ही सबने लगा लिया गले
फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नुर्वी अपने दोनों दादू के साथ । चिंटू अंकल हमारे घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। हम सब उनसे मिलकर बहुत खुश थे । हमने उन्हें जोर से गले लगा लिया । चिंटू अंकल आपका फिर से स्वागत है । भगवान की कृपा आप पर बनी रहे ।'
Nurvi with both her daadus. (Grand dads) Dearest Chintu uncle visited home today for Ganpati Darshan. All of us are just so so happy to have met him and hugged him tight. Welcome back Chintu uncle. God Bless you always. @chintskap @NamanNMukesh #nitinmukesh pic.twitter.com/t92XIlDvA6
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) September 11, 2019
ऋषि कपूर के घर लौटने के बाद कपूर परिवार के साथ उनके फैंस भी खुश हैं। ऋषि कपूर अब फिर से फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। कुछ वक्त पहले ऋषि ने कहा था कि पिछले एक साल में उन्होंने जिंदगी का नया मतलब समझा है।
ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे, एक साल में खो दिया ये सब
