{"_id":"5d79e6948ebc3e93d56cb7dc","slug":"kangana-ranaut-starrer-j-jayalalithaa-biopic-thalaivi-is-suffering-from-budget-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुक गई कंगना रनौत स्टारर जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग, जानें क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रुक गई कंगना रनौत स्टारर जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग, जानें क्या है बड़ी वजह
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत की सेल्फ मेड 'क्वीन' कंगना रनौत, जो वर्तमान में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी बायोपिक 'थलाइवी' के लिए तैयारी में जुटी हैं उनके और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। यह खबर इसी फिल्म को लेकर है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माताओं ने अभी इसकी शूटिंग और रिलीज़ टाल दिया है। यानी अभी इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद ही होगी।
2 of 4
kangana ranaut
- फोटो : instagram
कंगना की यह फिल्म यानी थलाइवी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में रही है, पर इसी के कुछ दिन बाद तमिल फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन ने अपनी आगामी वेब सीरीज़ जोकी जयललिता पर ही आधारित है उसकी घोषणा की। इस वेब सीरीज़ का नाम उन्होंने क्वीन रखा। पर यह इकलौता कारण नहीं है जिसके लिए अभी फिल्म की शूटिंग स्थगित की जा रही है।
3 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala mumbai
सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता अभी फिल्म के लिए पूर्ण रूप से बजट का पैसा इक्कट्ठा नहीं कर पाए हैं। उन्हें फिल्म को शुरू करने के लिए फिल्म के निर्धारित बजट यानी की 55 करोड़ रुपये जरूरी हैं। अफवाहें यह भी हैं की तमिल, तेलुगू और हिन्दी यानी तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने करीब 20 करोड़ रुपये जैसी मोटी रकम ली है। इसी कारण फिल्म का बजट डगमगा रहा है।
खैर कुछ ही दिन पहले मुंबई के अंधेरी में गणपति दर्शन करने पहुंची कंगना ने फिल्म को लेकर कहा " मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा। पहली बार मैं अपने रूप को इतना परिवर्तित करने जा रही हूं। और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा। इसके अलावा, जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि:स्वार्थ होना चाहिए। "
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।