सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए अनुष्का शर्मा- सुहाना खान से लेकर सोनम कपूर तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
मलाइका ने बढ़ाया तापमान तो पानी में आग लगाती दिखीं अनुष्का, आज कुछ ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। लेकिन बावजूद इसके सुहाना के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज हैं जो उनके लेटेस्ट और थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही एक फैन अकाउंट ने सुहाना के फोटोज पोस्ट किए हैं। एक फोटो में सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सुहाना छत से दूसरी ओर देखती नजर आ रही हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में मलाइका ने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर किया है। फोटो में मलाइका बिकनी में नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस के साथ ही साथ अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं की गई है।
#Repost @farrokhchothia with @get_repost ・・・ With the eternal Malaika, #archives
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया वैसे तो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक में अपने फोटोज शेयर करती हैं। लेकिन इस बार हिना का काफी डिफरेंट लुक नजर आ रहा है। हिना ने करीब 4-6 फोटोज अपलोड किए हैं। फोटोज में वो ट्राइबल ड्रेस में नजर आ रही हैं और साथ ही साथ उनके हाथ में तीर-कमान भी है।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का एक गाना पेप्सी की कसम आज रिलीज हुआ है। बता दें कि 'द जोया फैक्टर' की कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है। यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है। वहीं गाने की बात करें तो 'पेप्सी की कसम' गाने को गाया है सिंगर बैनी दयाल ने और इसे संगीत दिया है शंकर एहसान लॉय ने।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on