फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' प्रभास के सनकी फैन ने पार की हदें, टावर पर चढ़ देने लगा जान देने की धमकी

Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Saaho actor Prabhas crazy fan climbs cellphone tower threatens to jump
Prabhas - फोटो : twitter

प्रशंसकों की दीवानगी अक्सर सितारों को महंगी पड़ जाती है। कई बार बात यहां तक पहुंच जाती है कि वह अपने आप को नुकसान पहुंचाने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही कुछ तेलंगाना के जनगाम में देखने को मिला। यहां पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का एक प्रशंसक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अभिनेता से मुलाकात ना होने पर जान देने की धमकी देने लगा। 

Saaho actor Prabhas crazy fan climbs cellphone tower threatens to jump
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर प्रभास के इस सनकी प्रशंसक की तस्वीरें छाई हुई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास का यह प्रशंसक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रशंसक प्रभास से मिलने की डिमांड कर रहा था और ऐसा ना होने पर टावर से नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। हालांकि इस रिपोर्ट में यह जिक्र नहीं है कि इस मामले को किस तरह से सुलझाया गया। 

Saaho actor Prabhas crazy fan climbs cellphone tower threatens to jump
prabhas - फोटो : social media

बता दें कि कुछ दिन पहले भी प्रभास के एक प्रशंसक के निधन की खबर आई थी। प्रभास का यह फैन 'साहो' फिल्म की होर्डिंग लगा रहा था कि उसी दौरान उसका निधन हो गया। प्रभास की पॉपुलैरिटी 'बाहुबली' फिल्म के बाद और बढ़ी है। 'बाहुबली' के सुपरिहट होने के बाद जब प्रभास लंबे वक्त बाद पड़े पर्दे पर लौटे तो दर्शकों ने 'साहो' फिल्म को भी उतरा ही प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saaho actor Prabhas crazy fan climbs cellphone tower threatens to jump
saaho - फोटो : social media

बात फिल्म की करें तो 'साहो' फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद इसे नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली बावजूद इसके 'साहो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हुई। 'साहो' के हिंदी वर्जन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 116.03 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई है। 'साहो' फिल्म का बजट 350 करोड़ है। 

विज्ञापन
Saaho actor Prabhas crazy fan climbs cellphone tower threatens to jump
saaho - फोटो : amar ujala

इंडिया टुडे वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 'साहो' वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।

यह भी पढ़ें:- 'साहो' के खराब रिव्यू पर भावुक हुए डायरेक्टर सुजीत, कहा- मुझे निशाना क्यों बना रहे हो?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed