{"_id":"5ccaecd0bdec22070970e944","slug":"after-sara-ali-khan-actress-ananya-pandey-shared-her-feeling-for-actor-kartik-aaryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा के बाद अब 20 साल की इस एक्ट्रेस का भी कार्तिक आर्यन पर आया दिल, बोलीं- 'लगते हैं बहुत क्यूट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा के बाद अब 20 साल की इस एक्ट्रेस का भी कार्तिक आर्यन पर आया दिल, बोलीं- 'लगते हैं बहुत क्यूट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 02 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद अब चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए अपने दिल की बात शेयर की है। सारा की तरह अनन्या ने भी कहा है कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं, और वह बहुत खुश है कि उन्हें कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला है।
2 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अनन्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि,' मैं 20 साल की हूं और जाहिर है कि मेरा किसी पर भी क्रश हो सकता है। मैं कार्तिक आर्यन के लिए खुलकर अपनी फीलिंग बता रही हूं कि मुझे कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और मैैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है।'
3 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
वहीं बीते साल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कार्तिक आर्यन को लेकर अपनी फीलिंग जाहिर की थी। उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बोला था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan, kartik aryaan
- फोटो : social media
इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। आपको बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। लव आजकल के सीक्वल का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।