सब्सक्राइब करें

अभिषेक को देख ऐश्वर्या का हाथ छुड़ाकर भागी आराध्या, ट्रोलर्स बोले- 'ये तो दौड़ती भी है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan trolled again when Aaradhya saw Abhishek and running after Football match
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya) को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती हैं। इस बात का सबूत अक्सर तस्वीरों में मिल जाता है। हालांकि कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। अब आराध्या और ऐश्वर्या का एक और वीडियो सामने आया जिसके बाद वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस वीडियो में आराध्या अभिषेक को देख ऐश्वर्या का हाथ छुड़ाकर भागती हुई दिखाई दे रही हैं।

Trending Videos
Aishwarya Rai Bachchan trolled again when Aaradhya saw Abhishek and running after Football match
Aaradhya and Aishwarya - फोटो : instagram

इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, ऐश्वर्या आराध्या अभिषेक का उत्साह बढ़ाने के लिए फुटबॉल मैच देखने गई थीं। वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या आराध्या (Aaradhya) का हाथ पकड़े हुए हैं। जैसे ही आराध्या अपने पापा अभिषेक (Abhishek Bachchan) को देखती हैं तो भागकर उनके पास चली जाती हैं। इसके बाद यह तीनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As soon as baby #aradhyabachchan sees her dad on the ground, she runs towards him and gives him a tight hug ❤️❤️. So cool 👍 #aishwaryabachchan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan trolled again when Aaradhya saw Abhishek and running after Football match
aishwarya rai - फोटो : file photo

यूजर्स को ऐश्वर्या और आराध्या की इस तरह की तस्वीर पसंद नहीं आ रही और वह अब आराध्या को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- और यह साबित हो गया कि आराध्या भाग और दौड़ सकती है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'पहली बार आराध्या को इस तरह दौड़ते भागते देखा।' वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा- 'पहली बार वह अपनी मॉम से आजाद हुई है।'


Aishwarya Rai Bachchan trolled again when Aaradhya saw Abhishek and running after Football match
aishwarya rai - फोटो : file photo

इससे पहले भी ऐश्वर्या को आराध्या को लेकर ट्रोल किया जा चुका है। ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में खाना खाने गई थीं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था ट्रोल्स को बहाना मिल गया और उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan trolled again when Aaradhya saw Abhishek and running after Football match
Aaradhya - फोटो : amar ujala

एक यूजर ने लिखा- 'बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए।' आपको बता दें, सिर्फ आराध्या ही नहीं कई स्टार किड्स ट्रोलर्स का निशाना बन चुके हैं। फिर चाहे अजय देवगन की बेटी न्यासा हो या फिर तैमूर। न्यासा को उनके कपड़ों की वजह से कई बार ट्रोल किया जा चुका है तो वहीं तैमूर को उनके नाम की वजह से। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed