{"_id":"5bb065c3867a55019a1f9308","slug":"after-sexual-harassment-allegation-nana-patekar-break-silence-and-said-tanushree-lying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी, तनुश्री फंस सकती हैं बड़ी मुसीबत में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी, तनुश्री फंस सकती हैं बड़ी मुसीबत में...
Sun, 30 Sep 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं । तनुश्री ने बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के दौरान डांस करने के बहाने नाना ने उन्हें कस के पकड़ लिया फिर अपने चारों ओर घुमा दिया। निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वैसा ही करो ।
2 of 6
nana patekar
ये बात करीब 10 साल पुरानी है । तनुश्री ने उसी समय CINTAA में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत की । लेकिन सिंटा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी । अब फिर से तनुश्री मीडिया के सामने आई हैं और एक-एक बात का खुलासा किया है ।
3 of 6
nana, tanushree
तनुश्री के आरोपों पर अब नाना पाटेकर का बयान आया है । शनिवार को नाना ने कहा, 'मैं इस वक्त जैसलमेर में शूटिंग कर रहा हूं और जैसे ही 7 या 8 अक्टूबर को मुंबई लौटूंगा तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करूंगा। जहां आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। मैं कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Nana Patekar
नाना आगे कहते हैं, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है । यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस बात पर विश्वास करना चाहते हैं। क्या आपको लगता है कि मैं इतना घटिया आदमी हूं?मैं फिल्मों में ज्यादा नाचता नहीं तो मैं किसी से कुछ भी अश्लील स्टेप रखने के लिए क्यों कहूंगा।'
विज्ञापन
5 of 6
nana patekar
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी सिचुएशन में या तो मैं इन सब आरोपों से इनकार करके कह सकता हूं कि वह (तनुश्री) झूठ बोल रही हैं या फिर मेरी इमेज खराब करने के लिए उन्हें कोर्ट में घसीट सकता हूं। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकता हूं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।