{"_id":"5e8c23b38ebc3e78c27f9fd2","slug":"after-shaza-morani-karim-morani-elder-daughter-zoa-moranai-covid-19-test-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शजा के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शजा के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Karim Morani and Zoa Morani
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) पहले ही कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। वहीं अब बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) भी इसकी चपेट में आ गई हैं। जोया मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
2 of 6
zoa morani
- फोटो : social media
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जोया कुछ वक्त पहले ही राजस्थान से लौटी हैं और उनका कोरोना टेस्ट 6 अप्रैल की शाम को पॉजिटिव आया। जोया कोकिलाबेन अस्पताल में हैं जबकि शजा नानावटी अस्पताल में हैं। शजा का दो दिन बाद फिर से टेस्ट किया जाएगा। घर से बाकी सभी सदस्यों और काम करने वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। इस वक्त सभी क्वारंटीन में हैं।
3 of 6
shaza morani
- फोटो : social media
जोया के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आने से पहले करीम मोरानी ने बयान भी दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था- 'शजा के कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखे लेकिन टेस्ट करवाने पर वह पॉजिटिव पाई गईं। वहीं जोया में कुछ लक्षण जरूर दिखे लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया। हमने जोया को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karim Morani
- फोटो : twitter
करीम मोरानी ने 'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। करीम की दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। खास बात है कि करीम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां पर कई बॉलीवुड हस्तियों का घर भी है। करीम के सिनेमाजगत में सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
करीम की दोनों बेटियों से पहले 'बेबी डॉल' गायिका कनिका कपूर कोरोना की चपेट में आ गई थीं। फिलहाल वो अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका कपूर की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। अब उनपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने शिकंजा कसने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।