फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'मेजर साब' की एक और एक्ट्रेस को हुआ थर्ड स्टेज का कैंसर, सोनिया गांधी ने दिया बड़ा हौंसला

Sun, 18 Nov 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
after sonali bendre actress nafisa ali faced cancer
sonali bendre - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक फैंस के लिए बुरी खबरें आ रही हैं। सोनाली बेंद्रे कैंसर की बीमारी का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क में हैं, वहीं इरफान खान और ऋषि कपूर भी इन दिनों विदेश में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। अब इनके बाद एक और एक्ट्रेस ने कैंसर की बीमारी होने की जानकारी दी है। 

after sonali bendre actress nafisa ali faced cancer
nafisa ali, sonia gandhi - फोटो : instagram

हाल ही में एक्ट्रेस नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के साथ दिखाई दे रही हैं। नफीसा अली ने लिखा- 'मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just met my precious friend who wished me luck & to get well from my just diagnosed stage 3 cancer . 😍🤗

A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on

after sonali bendre actress nafisa ali faced cancer
nafisa ali - फोटो : instagram

नफीसा अली साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वो अमिताभ बच्चन के साथ मेजर साब, यमला पगला दीवाना, गुजारिश, लाइफ इन ए मेट्रो व साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after sonali bendre actress nafisa ali faced cancer
Sonali Bendre - फोटो : Instagram

वहीं सोनाली ने हाल ही में बॉल्ड लुक में हाथ में किताब लिए एक तस्वीर के साथ लंबा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाली ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'यह मेरी अगली किताब का ऐलान है। पिछली किताब के दौरान थोड़ी परेशानी थी क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से दिखने में अजीब सी दिक्कत हो रही थी। अब सब ठीक है। अगली किताब न्यूयॉर्क में पढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'

विज्ञापन
after sonali bendre actress nafisa ali faced cancer
sonali bendre - फोटो : Instagram

सोनाली ने आगे लिखा- 'यह किताब हान्या यानिगिहारा की 'अ लिटिल लाइफ' है। यह किताब कई साहित्यिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। दोस्ती और महत्वाकांक्षा की कहानी कहती है।' सोनाली को किताबों से काफी लगाव है। अपने इलाज के दौरान वह कई बार पहले भी किताब पढ़ते हुए तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। सोनाली से मुलाकात के लिए कई सारे उनके दोस्त न्यूयॉर्क में आए। यहां तक कि सोनाली न्यूयॉर्क में ही इलाज कराने आए ऋषि कपूर से भी मिलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed