फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर के बाद रणवीर-दीपिका ही नहीं ये 5 सेलिब्रिटी कपल भी कर सकते हैं शादी, जानें कौन हैं वो

Wed, 02 May 2018 01:59 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
After Sonam Kapoor wedding these 5 celebrities tie the knot soon
Ranveer and Deepika
बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बीते काफी दिनों से सोनम की शादी पर सस्पेंस बना हुआ था जिसे हाल ही में कपूर खानदान ने एक बयान जारी कर खत्म कर दिया और शादी की खबर पर मुहर लगा दी। वैसे तो बॉलीवुड में बीते दिनों कई फेमस जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई तो वही कुछ जोड़ियों के अफेयर की खबरें अभी भी लाइम लाइट में बनी हुई हैं। तो चलिए आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर काफी सुर्खियों में है और वह जल्द ही शादी कर सकते हैं।

 
After Sonam Kapoor wedding these 5 celebrities tie the knot soon
ranveer deepika
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
दीपिका और रणवीर की शादी की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि यह जोड़ी इस साल के आखिर में शादी करके फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं। यहां तक कि कुछ दिन पहले दीपिका छोटी बहन के साथ कोलकाता के ज्वैलरी स्टोर में भी स्पॉट हुई थीं। दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड की पॉवरफुल जोड़ी कहा जाता है। यह दोनों एक साथ तीन फिल्में कर चुके हैं जिसमें इनके काम को काफी सराहा गया। दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेडिंग में से एक है।
 
After Sonam Kapoor wedding these 5 celebrities tie the knot soon
Tiger Shroff and Disha Patani
टाइगर श्रॉफ - दिशा पाटनी
पहली बार बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। टाइगर और दिशा के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों स्टार ने न तो अपने अफेयर को कभी स्वीकार किया और न ही इससे किनारा किया। यहां तक कि दिशा अक्सर टाइगर की मां के साथ डिनर पर भी जाती रहती हैं। इन दोनों की जोड़ी को ऑफ स्क्रीन काफी सराहा जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह जोड़ी भी शादी के बंधन में बंध सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Sonam Kapoor wedding these 5 celebrities tie the knot soon
Varun Dhawan and Natasha Dalal
वरुण धवन- नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल के अफेयर की खबरें इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ी हुई हैं। नताशा, वरुण की बचपन की दोस्त हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वैसे तो वरुण अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइम लाइट से दूर रखते हैं, लेकिन फिल्म 'अक्टूबर' की स्क्रीनिंग पर वह गर्लफ्रेंड नताशा के साथ दिखाई दिए। नताशा और वरुण काफी अच्छे दोस्त हैं और उनकी यही दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है। फिलहाल यह देखना होगा कि इनका यह रिश्ता शादी के बंधन में कब तक बंधेगा?
विज्ञापन
After Sonam Kapoor wedding these 5 celebrities tie the knot soon
Hina Khan
हिना खान-रॉकी जायसवाल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस सीजन 11 के दौरान रॉकी ने हिना को सबके सामने प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों एक साथ दुबई की सैर करने गए थे। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वैसे तो शादी के बारे में हिना और रॉकी ने खुलकर कोई भी बात नहीं की। लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों की शादी टेलीविजन की मोस्ट अवेटेड वेडिंग में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed