{"_id":"5bb08e9e867a557f5742e983","slug":"after-sonu-sood-swati-seemaval-left-kangana-ranaut-manikarnika-the-queen-of-jhansi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ी कंगना की 'मणिकर्णिका, फैसले के पीछे बताई यह वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ी कंगना की 'मणिकर्णिका, फैसले के पीछे बताई यह वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। कल ही फिल्म का पोस्टर सामने आया था। जिसमें ये बताया गया था कि फिल्म का पहला टीजर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगा। पहले ही सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद बहुत विवाद हो चुका है। इस बीच फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाली 'बरेली की बर्फी' फेम स्वाती सेमवाल ने फिल्म को छोड़ दिया है।
2 of 5
swati seemaval
स्वाति ने मीडिया से फिल्म छोड़ने की जो वजह बताई वह कुछ अजीब है। स्वाति का कहना है कि वह इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि क्या अभिनेता सोनू सूद के फिल्म से बाहर होने के बाद उनकी भूमिका का अधिक महत्व रहेगा। स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थी।
3 of 5
Manikarnika
स्वाती ने बताया, मैंने फिल्म छोड़ दी है। पहले मैं निश्चित नहीं थी, मेरे दिमाग में दो चीजें थीं लेकिन कुछ दिनों पहले मैंने अपनी टीम के साथ मीटिंग की और यह फिल्म छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह किरदार निभाना ठीक नहीं होगा। बता दें सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manikarnika
फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कगंना के अलावा अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande looks in Manikarnika
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।