करीना कपूर के नवाबजादे तैमूर अली खान मीडिया के फेवरेट स्टार किड हैं । हाल ही में तैमूर अपनी बहन इनाया नौमी के बर्थडे पर बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचे । इनाया 29 सितंबर को 1 साल की हो गई हैं । करीना तैमूर के लेकर सोहा के घर पहुंची थीं ।
VIDEO: मीडिया ने तैमूर से कहा- 'हाय बोलो', छोटे नवाब ने ऐसे स्टाइल में बोला कि करीना भी हंसने लगीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने तैमूर को इस मौके पर व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनाई थी। वहीं खुद करीना ने भी व्हाइट टीशर्ट और रिप्ड जींस पहनी थी । जैसे ही करीना, तैमूर को लेकर कार से उतरी, मीडिया ने उनकी फोटो लेनी शुरू कर दीं । एक फोटोग्राफर ने तैमूर से अंग्रेजी में कहा, 'तैमूर Say Hi'...
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
तैमूर ने तुरंत उसकी बात मान ली और सभी को Hiii बोला । ये देखकर करीना भी हंसने लगीं । तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे । हाय करते हुए तैमूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । सोहा ने बेटी इनाया की बर्थडे की तस्वीरें शेयर की हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
इसके अलावा इनाया के एक साल की होने की खुशी में ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में नेहा बर्थडे गर्ल इनाया को किस करती नजर आ रही हैं । इस तस्वीर में नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ दिख रही हैं ।
इसके अलावा तैमूर की एक और फोटो वायरल हो रही है । इसमें वो मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं । तैमूर ने नाइट सूट पहना हुआ है । तैमूर के साथ उनकी नैनी सावित्री और बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं । बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि तैमूर की नैनी की फीस डेढ़ लाख रुपए है।