फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान और सोनाली बेंद्रे के बाद ऋषि कपूर को हुई ये बीमारी, इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए

Sun, 30 Sep 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
afterb ranbir kapoor birthday Rishi Kapoor Leaves for US to get Medical Treatment
rishi kapoor

पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड से दो बुरी खबर सुनने को मिली हैं । पहले  इरफान खान के न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी होने की बात सामने आई । वो इस समय लंदन में रहकर इलाज करा रहे हैं । फिर खबर आई कि सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं ।

afterb ranbir kapoor birthday Rishi Kapoor Leaves for US to get Medical Treatment
rishi kapoor and ranbir kapoor

ये दोनाें बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं । इन दोनों को भयानक बीमारी होने की खबर से उनके फैंस हैरान थे । अब ऋषि कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है । ऋषि किसी बीमारी से जूझ रहे हैं । जिसके इलाज के लिए वो रणबीर और नीतू के साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं । 

afterb ranbir kapoor birthday Rishi Kapoor Leaves for US to get Medical Treatment
rishi kapoor

इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने ट्वीट कर दी है । ऋषि लिखते हैं, 'सभी को नमस्ते, मैं कुछ समय के लिए बॉलीवुड से छुट्टी ले रहा हूं । मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहा हूं । मैं अपने शुभचिंतकों से ये कहना चाहूंगा कि बेकार के कयास लगाकर परेशान ना हों ।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
afterb ranbir kapoor birthday Rishi Kapoor Leaves for US to get Medical Treatment
rishi kapoor

'मुझे फिल्में करते हुए 45 साल से ज्यादा हो गए हैं । आपके प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्द वापस लौटूंगा ।' खबर है कि पिछले कुछ दिनों से ऋषि की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी । वे अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ शनिवार रात को अमेरिका के लिए रवाना हो गए ।

विज्ञापन
afterb ranbir kapoor birthday Rishi Kapoor Leaves for US to get Medical Treatment
rishi kapoor

ऋषि के बेटे रणबीर कपूर ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया था । पूरे परिवार ने साथ मिलकर रणबीर का बर्थडे मनाया गया । इस मौके पर नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की थी । रणबीर के बर्थडे सेलीब्रेशन में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान भी मौजूद थीं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed