फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव स्टोरी बताते हुए फूट-फूटकर रोए थे बोनी कपूर, श्रीदेवी से प्यार का इजहार करने में लगे 12 साल

Thu, 21 Feb 2019 07:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 21 Feb 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
After Sridevi Death Boney Kapoor breaks down while talking about his love story
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी चुलबुली अदाएं आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं। श्रीदेवी (Sridevi) के निधन को 24 फरवरी को एक साल हो जाएगा। यह एक साल न केवल श्रीदेवी के परिवार बल्कि उनके फैंस लिए किसी कयामत से कम नहीं था। आज हम आपको श्रीदेवी के निधन के कुछ दिन बाद का एक वाकया बताने जा रहे हैं। यह वाकया बोनी कपूर (Boney Kapoor) से जुड़ा है जब वह नम आंखों से श्रीदेवी और अपनी लव स्टोरी खुलेआम बता रहे थे।  

After Sridevi Death Boney Kapoor breaks down while talking about his love story
Boney Kapoor on Sridevi`s death - फोटो : file photo

यह पूरा वाकया श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी का था। इस मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था। यहां 'मॉम', 'लम्हे', 'इंग्लिश-विंग्लिश', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी श्रीदेवी की कुछ हिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस कार्यक्रम में बोनी कपूर ने बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ी कई अहम बाते बताईं। बोनी ने बताया कि किस तरह उन्हें अपने प्यार का इजहार करने में 12 साल लग गए थे। 

After Sridevi Death Boney Kapoor breaks down while talking about his love story
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

इस कार्यक्रम में बोनी अपने इमोशनल पर काबू नहीं कर पा रहे थे और बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। पिता को इस तरह देख बेटी जाह्नवी भी कैमरे के सामने अपने आंसू छिपाती नजर आईं। बोनी ने लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा - 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे। उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था। यह हमेशा से एक तरफा प्यार था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sridevi Death Boney Kapoor breaks down while talking about his love story
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

बोनी कपूर ने आगे कहा - 'मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था। मैं श्री के साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी। मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था। एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था। शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था। हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी। उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया।'

विज्ञापन
After Sridevi Death Boney Kapoor breaks down while talking about his love story
arjun kapoor and boney kapoor - फोटो : file photo

बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के बारे में भी इस कार्यक्रम में बात की थी। बोनी ने कहा था- 'अर्जुन और अंशुला मेरी ताकत हैं। जिस तरह से उन दोनों ने जाह्नवी और खुशी को स्वीकार किया है उससे मैं निश्चिंत हो गया हूं। मेरे चारों बच्चे मेरी ताकत हैं। श्री के साथ जुड़ी यादें परिवार को याद आती हैं। मुझे हर पल उसकी कमी महसूस होती है। मैं बस उसकी यादों के साथ जी रहा हूं। वो अचानक ही हमसे बहुत दूर चली गई जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed