फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी को मिलीं नई 'मां', शूटिंग से लेकर घर तक रखेंगी पूरा ख्याल

Sun, 04 Mar 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
after sridevi death jhanvi kapoor get her new mom in the film
SRIDEVI - फोटो : self

श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर बुरी तरह से टूट चुकी हैं। रो-रो कर उनका बुरा हाल हो रहा है। पापा बोनी कपूर के साथ-साथ उन्हें फिल्म एक्ट्रेस शालिनी कपूर भी सहारा दे रही हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह से टूट गई हैं। वह इस सदमें से उबर नहीं पा रहीं हैं। श्रीदेवी की दोनों बेटियों में बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां के काफी करीब थीं। श्रीदेवी हर जगह जाह्नवी को साथ लेकर जाती थीं। यहां तक की जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' के लिए श्रीदेवी ने जाह्नवी को खुद ग्रूम भी किया था।

after sridevi death jhanvi kapoor get her new mom in the film
Sridevi

फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी जाह्नवी को जब यह पता चला कि उनकी मां श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह अपने आप को संभाल ही नहीं पा रही थीं। ऐसे में उनके को-एक्टर्स ने जाहन्वी को सहारा दिया और उन्हें संभालने की कोशिश की। बाद में अनिल कपूर उन्हें अपने घर लेकर आए थे। आपको बता दें कि जाह्नवी अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ भाई मोहित की शादी में दुबई नही जा पाई थीं।

after sridevi death jhanvi kapoor get her new mom in the film

खबर है कि टीवी और फिल्म एक्ट्रेस शालिनी कपूर जाह्नवी के अकेलेपन को लेकर काफी चिंतित हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जाह्नवी की आने वाली फिल्म 'धड़क' में शालिनी कपूर ही जाह्नवी की मां का रोल निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after sridevi death jhanvi kapoor get her new mom in the film
श्रीदेवी

जाह्नवी का ऑनस्क्रीन मां शालिनी ने श्रीदेवी के इस अचानक निधन पर जाह्नवी के बारें में बताते हुए कहा है कि वह जाह्नवी के अकेलेपन को लेकर काफी चिंतिंत हैं। भले ही वह जाहन्वी के साथ ऑनस्क्रीन मां का रोल अदाकर रही हों लेकिन दरअसल दोनों के बीच अब एक ऐसी केमेस्ट्री तो बन ही चुकी है कि उन्होंने एक मां के तौर पर जाह्नवी की चिंता करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
after sridevi death jhanvi kapoor get her new mom in the film
श्रीदेवी

शालिनी कपूर ने आगे बताया कि जाह्नवी की मां का रोल निभाने के दौरान उन्हें श्रीदेवी और जाह्नवी के प्यार भरे रिश्ते के बारे में भी काफी बातें पता चली थीं। उन्होंने बताया कि जाह्नवी और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन वह कोशिश करेंगी कि एक मां की तरह ही जाह्नवी का पूरा ख्याल रख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed