फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SOTY2 रिलीज होते ही दिशा पाटनी से रिश्ते पर कुछ ऐसा बोले टाइगर, हैरान रह गए फैंस

Fri, 10 May 2019 06:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 10 May 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
After Student of the Year 2 film release Tiger Shroff reaction on relationship with Disha Patani
Disha Patani And Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) रिलीज हो गई है। उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिस्पांस नहीं मिल रहा है। यहां तक कि फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे नहीं मिले। इन सबके बीच टाइगर श्रॉफ जब हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे और दिशा को लेकर उनके सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। खास बात यह है कि इससे पहले जब भी टाइगर से सवाल पूछा गया तो वह कतराते हुए नजर आए।

After Student of the Year 2 film release Tiger Shroff reaction on relationship with Disha Patani
Disha Patani and Tiger Shroff - फोटो : amar ujala

फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने टाइगर से दिशा पाटनी (Disha Patani) और उनके रिश्ते की सच्चाई जाननी चाही तो उन्होंने बहुत सोच समझकर जवाब दिया। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म भारत के एक गाने स्लो मोशन को लेकर अपने और दिशा के रिश्ते को लेकर हिंट किया। टाइगर श्रॉफ ने कहा- 'दिशा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मुझे इसे स्लो मोशन में लेना पसंद है। स्लो मोशन में।' 

After Student of the Year 2 film release Tiger Shroff reaction on relationship with Disha Patani
Tiger Shroff and Disha Patani - फोटो : file photo

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। यह दोनों पहली बार 'बागी 2' फिल्म में भी एक साथ नजर आए थे। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा। हालांकि टाइगर के पिता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ बातों बातों में जरूर इन दोनों के रिश्ते की ओर इशारा कर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Student of the Year 2 film release Tiger Shroff reaction on relationship with Disha Patani
Tiger Jackie Disha - फोटो : twitter

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने यह बात मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान कही। जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है।'

विज्ञापन
After Student of the Year 2 film release Tiger Shroff reaction on relationship with Disha Patani
tiger disha - फोटो : twitter

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा - 'कौन जानता है कि दोनों शादी करें या फिर ऐसे ही जिंदगी भर दोस्त रहें। फिलहाल अभी दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।' जैकी श्रॉफ भारत फिल्म में नजर आएंगे। 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed