{"_id":"5cd54d7ebdec22076759e6b0","slug":"dabbu-uncle-to-deepika-ghose-6-people-who-become-celebrity-overnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रातों-रात सेलिब्रिटी बन गए ये 6 आम लोग, कोई बना पाकिस्तानी तैमूर तो किसी ने आंख से मार डाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रातों-रात सेलिब्रिटी बन गए ये 6 आम लोग, कोई बना पाकिस्तानी तैमूर तो किसी ने आंख से मार डाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 10 May 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Dabbu Uncle, Priya and Ahmed
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नाम पैसा और शोहरत यह सपना हर किसी का होता है। इस सपने को साकार करने के लिए किसी को कई साल बीत जाते हैं तो कुछ पलक झपकते ही फर्श से अर्श तक पहुंच जाते हैं। बीते दिनों कुछ ऐसे लोग सामने आए जो रातोंरात स्टार बन गए। यहां तक कि इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि सीधे सुपरस्टार्स को टक्कर देने लगे। खास बात यह है कि इससे पहले इनका नाम भी किसी ने सुना तक नहीं था। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो रातों-रात स्टार बन गए।
2 of 7
priya prakash
- फोटो : file photo
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रिया प्रकाश वॉरियर का। 26 सेकेंड के वीडियो से प्रिया प्रकाश की आंखों का जादू लोगों पर ऐसे चढा़ कि वह रातोंरात स्टार बन गई। इस वीडियो में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की चुलबुली अदाओं को लोगों ने काफी पंसद किया था। यहां तक कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं। यहां तक की प्रिया के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई।
3 of 7
डब्बू अंकल
- फोटो : file photo
डब्बू अंकल को अब कौन नहीं जानता। अपने रिश्तेदार की शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस कर चर्चा में आए डब्बू अंकल अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। डांसिंग वीडियो के बाद डब्बू अंकल की शॉर्ट फिल्म और ऐड फिल्म भी रिलीज हुई। अपने डांसिंग टैलेंट के जरिए संजीव श्रीवास्तव को सलमान खान और गोविंदा से मिलने का मौका मिला। डब्बू अंकल मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ahmed shah
- फोटो : file photo
पिछले कुछ महीनों से एक बेहद क्यूट बच्चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। गोल-मटोल से इस बच्चे के वीडियो पल भर में वायरल हो जाते हैं और लाखों लोग इसे पसंद करते हैं। दरअसल, यह बच्चा पाकिस्तानी है और इसका नाम अहमद शाह है। भारत में यह बच्चा पाकिस्तानी तैमूर के नाम से भी फेमस हो गया है। तैमूर की उम्र 2 साल है वहीं अहमद 4 साल का है। इस उम्र में ही अहमद की 30-40 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। पाकिस्तान में तो अहमद शाह स्टार बन गया है। वहीं भारत में भी अहमद की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। अहमद के वीडियो में दिखता है कि वह बातें बनाने में माहिर हैं। इस उम्र में बच्चे की तेज-तर्रारी देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश होते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Deepika Ghose
- फोटो : twitter
इन सबके अलावा एक 6 सेकेंड के वीडियो ने भी एक लड़की को रातोंरात स्टार बना दिया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है। 5 मई को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए उस मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस फैन ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।