फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election Result: 'गुरु ठोकता रहा ताली चेला ले गया कुर्सी', भगवंत की जीत के बाद लोगों ने ऐसे लिए सिद्धू के मजे

Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the victory of Bhagwant Mann people made fun of navjot singh Sidhu
भगवंत मान और सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विकल्प बनकर उभरी है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि पंजाब में आप प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करके बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाई है। इस चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू बुरी तरह हारे हैं और भगवंत मान भारी मतों से जीते हैं। भगवंत मान की जीत के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भगवंत मान कुछ कह रहे हैं और सिद्धू उनपर खूब हंस रहे हैं। 

After the victory of Bhagwant Mann people made fun of navjot singh Sidhu
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल

ये फोटो एक लाफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की है। जिसमें कभी भगवंत मान जोक्स सुनाते थे और सिद्धू उनपर जोर-जोर से हंसते थे। ये तस्वीर वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि जो कभी जज की कुर्सी पर बैठकर भगवंत के चुटकुलों पर हंसते थे, ऐसी किस्मत पलटी कि सिद्धू की हार पर लोग उनपर हंस रहे हैं।

After the victory of Bhagwant Mann people made fun of navjot singh Sidhu
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

भगवंत मान और सिद्घू कई कॉमेडी शो में साथ दिखे हैं। हालांकि इस समय दोनों राजनीति में सक्रिय हैं। भगवंत मान की जीत के बाद लोग ये भी कह रहे हैं कि 'गुरु तो गुरु रह गए और चेला सीएम बन गया...'। पंजाब में सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए सिद्धू ने खूब उथल पुथल की थी। आज समय ये है कि भगवंत मान उस कुर्सी पर बैठने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After the victory of Bhagwant Mann people made fun of navjot singh Sidhu
भगवंत सिंह मान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर पंच लाइन लिखकर लोग खूब सिद्धू के मजे ले रहे हैं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि अब  तो सिद्धू के लिए कपिल शर्मा शो में भी कुर्सी खाली नहीं है। वहीं मजाक-मजाक में लोग ये भी कह रहे हैं कि शायद अब सिद्धू के रिटायरमेंट का वक्त आ गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed