नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ भले ही धीरे धीरे ऑस्कर की रेस से दूर होती जा रही हो लेकिन देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड दौड़ पूरी रफ्तार में हैं। हाल ही में फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रियंका अपने अगले प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' पर काम करने के लिए तैयार हैं। इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के प्रोड्यूसर हैं रूसो ब्रदर्स।
ऑस्कर रेस की रेटिंग में फिसली प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’, आगे अब इस वेब सीरीज पर टिकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की चर्चित फिल्में 'एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स- एंडगेम' निर्देशित कर चुके एंथनी रूसो और जो रूसो फिल्म ‘एक्स्ट्रैक्शन’ के साथ फिल्म निर्माता भी बन चुके हैं। 'सिटाडेल' का निर्माण भी रुसो ब्रदर्स अमेजन प्राइम वीडियो के लिए कर रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में ही इस वेब सीरीज की घोषणा की गई। इस वेब सीरीज में प्रियंका के साथ एचबीओ की चर्चित टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोंस' में एक अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिचर्ड मैडन मुख्य भूमिका में होंगे।
पिछले साल घोषित हुई वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए अब प्रियंका चोपड़ा ने काम शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी कि वह इस वेब सीरीज के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नया दिन, नई नौकरी 'सिटाडेल' शुभ सोमवार।' इस पोस्ट पर प्रियंका के इस नए प्रोजेक्ट के लिए लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक वेब फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है जिसकी चारों तरफ बहुत सराहना हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता राजकुमार राव और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। मूल रूप से यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में बनी है लेकिन देश में इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया। हॉलीवुड पत्रिका ‘वैराइटी’ ने ऑस्कर की रेस में शामिल फिल्मों की सूची में 'द व्हाइट टाइगर' को निचली वरीयता में डाल दिया है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इसके अलावा अपनी एक और फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही खत्म की है। इससे पहले प्रियंका अपनी एक बड़ी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' का काम भी खत्म कर चुकी हैं। एक्शन साइंस फिक्शन जॉनर वाली इस फिल्म में वह हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी। विदेशों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी वेब सीरीज 'क्वांटिको' के साथ चर्चाएं बटोरनी शुरू की थीं, और इस वेब सीरीज के साथ ही प्रियंका ने साफ कर दिया था कि उन्हें कैमरे के सामने वह सब करने से कोई गुरेज नहीं है जिसके लिए हॉलीवुड फिल्में या वेब सीरीज दुनिया भर में देखी जाती हैं।
पढ़ें: वरुण धवन का शर्टलेस पोज खूब हो रहा वायरल, शेयर की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें