फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पर छाया कोरोना का प्रकोप, वरुण धवन और नीतू कपूर के बाद कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 07 Dec 2020 07:25 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
after varun dhawan neetu kapoor and manish kriti sanon is corona positive pandemic
kriti sanon - फोटो : instagram

लॉकडाउन के बाद दोबारा पटरी पर आई फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्मों की शूटिंग शुरू की ही थी कि धीरे-धीरे वहां भी लोग कोरोना पॉजिटिव होने लगे हैं। जुग-जुग जियो फिल्म के दो कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।



कृति सैनन राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। ये शूटिंग चंडीगढ़ में हो रही थी। जब कृति सैनन मुंबई वापस आईं तो उनकी रिपोर्ट सामने आई और उसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। बता दें कि इससे पहले वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

after varun dhawan neetu kapoor and manish kriti sanon is corona positive pandemic
kriti sanon - फोटो : instagram

कृति सैनन के करीबी सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री ने सोमवार को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कृति में कोरोना के कितने लक्षण हैं और उनकी तबीयत कैसी है? बता दें कि कृति सैनन, राजकुमार राव के साथ आने वाली अपनी एक फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही थी, उनकी शूटिंग का शेड्यूल एक दिन पहले ही खत्म हुआ था।

after varun dhawan neetu kapoor and manish kriti sanon is corona positive pandemic
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अभिनेता वरुण धवन हाल ही में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं। अब सोशल मीडिया पर वरुण ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है। वरुण धवन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जब मैं शूटिंग से वापस लौटा तो मैं कोविड 19 से संक्रमित था। प्रोडक्शन टीम की तरफ से सभी सुरक्षा उपाय किए गए, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए अतिरिक्त सतर्क रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं। शुक्रिया।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
after varun dhawan neetu kapoor and manish kriti sanon is corona positive pandemic
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

बता दें कि वरुण धवन के साथ-साथ नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये चंडीगढ़ में शूट हो रही फिल्म जुग-जुग जियो में एक साथ काम कर रहे थे। हाल ही में नीतू ने कोविड टेस्ट कराते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, सेफ्टी पहले। फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर, नीतू और वरुण धवन के अलावा कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
after varun dhawan neetu kapoor and manish kriti sanon is corona positive pandemic
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कियारा और प्राजक्ता की रिपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यूटी प्रशासन के बॉलीवुड फेसिलेटेशन सेल के नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने बताया कि कई फिल्मों की शूटिंग की इजाजत दी गई है। साथ ही कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। यदि शूटिंग के दौरान कोई कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसे नियमों का पालन करना होगा। सूत्रों ने बताया है कि उनकी फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले मुल्लांपुर में हुई थी। उसके बाद से जीरकपुर की एक लोकेशन में शूटिंग चल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed