चर्चित अभिनेता सुरेश मेनन को अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच सोशल मीडिया पर चली बहस बिल्कुल पसंद नहीं आई। सुरेश ने इन दोनों के बीच ट्विटर पर चल रही बातचीत को बकवास और बेतुका बताया और कहा कि लोकप्रियता पाने के लिए लोग कैसे-कैसे आडंबर रचाते हैं?
नेटफ्लिक्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार रहे म्यूट पर, एके से एके की सोशल भिड़ंत निकली फर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की एक चर्चित फिल्म 'एके वर्सेज एके' बहुत ही जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रचार के लिए अनिल और अनुराग सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बहस करने में लगे हुए थे। दोनों कलाकार एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे थे और कुछ ऐसी बातें बोल रहे थे जिससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग उनकी बातचीत को देखें और उनकी ओर आकर्षित हों। सुरेश मेनन को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसकी निंदा की।
इस सोशल मीडिया कहासुनी के बाद सोमवार को अनिल कपूर और अनुराग कश्यप फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए इकट्ठा हुए। इस सोशल मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल कपूर अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे। आते ही उन्होंने पत्रकारों से हाय हैलो करने की कोशिश की लेकिन सारे पत्रकारों के माइक म्यूट पर रखे गए।
इसके बाद भी अनिल कपूर ने एक दो सवाल मीडिया से पूछने की कोशिश की लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें भी समझ आया कि ये संभव नहीं है। यहां तक कि डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैट ऑप्शन भी बंद कर दिया गया।
The fake Anil kapoor vs Anurag kashyap twitter war, just shows to what extent people can go for #publicity...... the truth is good content doesn't need such publicity ... #undekhi #Scam1992
— Suresh Menon (@sureshnmenon) December 6, 2020
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के बीच ट्विटर पर चली बहस उनकी फिल्म 'एके वर्सेज एके' के प्रचार का हिस्सा है, ये लोगों को बहुत बाद में समझ आया। सोमवार को ट्रेलर लॉन्च में भी दोनों की भाव भंगिमाएं शुरू में वैसी ही थी, जैसे कि कैमरा अब भी ऑन है और दोनों फिल्म के सेट से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले आए हैं। कार्यक्रम के संचालक से अनिल कपूर ने तू तड़ाक से बातें की। अनुराग को भी लपेटने की कोशिश की लेकिन अनुराग उनके हर बाउंसर पर बाउंड्री पार जाने वाले छक्के जड़ते रहे।