आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले तीन बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदा था। अपनी बहन शाहीन भट्ट की मदद से उन्होंने अपने इस खूबसूरत घर को सजाया। निर्देशक विकास बहल की पत्नी ऋचा ने आलिया के इस घर का डिजाइन तैयार करवाया है। उनका यह घर विंटेज लुक लिए हुए है।
विंटेज लुक लिए हुए है आलिया भट्ट का ये खूबसूरत सा अपार्टमेंट, देखें INSIDE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस घर में शिफ्ट होने से पहले आलिया अपने पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ जुहू स्थित घर में रहती थीं। उनका यह अपार्टमेंट माता-पिता के घर से कुछ ही दूरी पर है। आलिया भट्ट ने दिवाली के मौके पर यह तस्वीर साझा की थी। घर की सफेद दीवारें परफेक्ट बैकड्रॉप लुक दे रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। रणबीर ने अपना जन्मदिन आलिया भट्ट के घर पर ही सेलिब्रेट किया था। यह तस्वीर आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। तस्वीर में रणबीर के पीछे दीवारों पर लगे पेटिंग्स देखे जा सकते हैं।
View this post on Instagram
पूरे घर में एक कोना ऐसा होता है जो हर किसी का पसंदीदा होता है। आलिया के साथ भी ऐसा ही है। घर के पसंदीदा कोने में बैठकर आलिया किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। बालकनी से सटे इस जगह पर एक पेड़ भी लगा हुआ है।
आलिया का पसंदीदा रंग सफेद है। तभी तो चाहे उनके घर की दीवारें हो या उनकी क्यूट सी बिल्ली, ये भी सफेद रंग की है। घर के सोफे पर बैठकर आलिया वक्त बिताती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)
View this post on Instagram