फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगल नहीं अक्षय को अब डबल रोल पर भरोसा, शाहरुख की 'पठान' को इस फिल्म से देंगे टक्कर

Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar with Jagan Shakti is a big budget science fiction film actor to play a double role
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को उनके ही खेल के तरीके अपनाकर पछाड़ने की कोशिशें करते रहे अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म यशराज फिल्म्स से टक्कर लेने जा रही है। जब से खबर आई है कि शाहरुख खान वाईआरएफ की अगली फिल्म ‘पठान’ में डबल रोल करने वाले हैं, अक्षय कुमार ने भी ऐसी ही एक फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। यही एक ऐसी फिल्म कैटेगरी रही है, जिसमें अक्षय कुमार की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।

Akshay Kumar with Jagan Shakti is a big budget science fiction film actor to play a double role
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

हिंदी सिनेमा में फिल्मों का सिलसिला जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसी तरह उनकी कहानियां काफी वास्तविक हो चली हैं। लेकिन, अभिनेता अक्षय कुमार को हमेशा धारा के विपरीत तैरने में आनंद लेने वाला कलाकार माना गया है। वह एक बार फिर से एक फिल्म में दोहरा किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म एक एक्शन साइंस फिक्शन होगी जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का अच्छा खासा काम किया जाएगा। यह फिल्म वही है जिसकी चर्चाएं अक्षय के जगन शक्ति के साथ दोबारा हाथ मिलाने के लिए की जा रही हैं।

Akshay Kumar with Jagan Shakti is a big budget science fiction film actor to play a double role
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

बीती सदी के आठवें, नौंवें और आखिरी दशक में किसी कलाकार का दोहरा किरदार दिखाने वाली फिल्मों को बहुत देखा गया। जैसे-जैसे फिल्मों का समय बदलता गया, वैसे ही फिल्मों में वास्तविकता आती रही। फिर धीरे-धीरे दोहरे किरदार कम होने लगे। अब ऐसे समय में फिर से अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें वह दोबारा किरदार निभाएंगे। फिल्म का शीर्षक अब तक तय नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar with Jagan Shakti is a big budget science fiction film actor to play a double role
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय की इस फिल्म के बारे में जानकारी मिली है कि यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी और इसमें वीएफएक्स का बहुत काम होगा। अक्षय कुमार के नजदीकी लोगों के हिसाब से यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म के बारे में अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। बस कहानी तैयार है और निर्देशक के साथ अक्षय कुमार भी तैयार हैं। लेकिन, उनके अलावा फिल्म में बाकी के कलाकारों का कोई विवरण नहीं है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू होगी।

विज्ञापन
Akshay Kumar with Jagan Shakti is a big budget science fiction film actor to play a double role
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल

'2.0', 'एक्शन रिप्ले' जैसी साइंस फिक्शन फिल्मों में अक्षय कुमार पहले भी काम कर चुके हैं लेकिन किसी भी फिल्म में अलग से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। वहीं, उन्हें दोहरे किरदार में भी देखा गया है। उन्होंने 'अफलातून', 'जय किशन' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में दोहरे किरदार निभाए हैं। ये फिल्में दर्शकों को पसंद आईं और बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर गईं। अब वह इन दोनों कामों को एक साथ करने की एक और कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed