हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग ही फैन बेस बना चुके पंकज त्रिपाठी का करिश्मा अब दक्षिण भारत तक पहुंच रहा है। क्रिसमस पर हिंदी के साथ साथ तमिल. तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही फिल्म ‘शकीला’ का जो पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया, उसमें वह एक दक्षिण भारतीय सुपरस्टार की तरह दिख रहे हैं। ये फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी कामुक अदाओं के लिए चर्चित रहीं अभिनेत्री शकीला की बायोपिक है।
‘शकीला’ के पोस्टर में साउथ के सुपरस्टार बने दिखे पंकज त्रिपाठी, ऋचा ने बताई फिल्म करने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकीला का लीड किरदार कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि पुरुष प्रधान इस फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री को अपनी जगह बनाने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बहुत बदनामी और बेज्जती भी सहनी पड़ती है। हालांकि, जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता जाता है वैसे वैसे लोग फिर आपको पसंद करते हैं और आपके काम को भी पसंद करते हैं। फिर जो लोग कभी आपकी बदनामी करते थे, वहीं आपकी इज्जत करने लगते हैं।
साल 2018 में बननी शुरू हुई फिल्म ‘शकीला’ के लिए ऋचा चड्ढा ने काफी रिसर्च भी की है। एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने बताया कि पहले वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थीं। वह शकीला की जिंदगी से वाकिफ थीं इसलिए वह अपने करियर को लेकर थोड़ी संकोच में पड़ गईं। उन्हें लगा कि शकीला की बायोपिक में अगर वह काम करेंगी तो उन्हें काफी बोल्ड सीन देने होंगे जिससे बदनामी होगी और करियर भी दांव पर लग सकता है। लेकिन, जब ऋचा ने फिल्म 'शकीला' की पटकथा सुनी तो वह उससे प्रभावित हुईं और उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर ली। इस फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है।
वहीं फिल्म के पोस्टर पर अपनी एक सुपरस्टार की छवि के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘क्रिसमस पर रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए मैं इस बात से तो उत्साहित हूं ही कि मैं इसमें बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ काम कर रहा हूं। साथ ही मैं इस बात से भी रोमांचित हूं कि मैं परदे पर पहली बार एक फिल्म स्टार का किरदार निभा रहा हूं। मैं हमेशा परदे पर एक अभिनेता के चरित्र के लिए जरूरी बातों को करके दिखाना चाहता था और इस फिल्म से मेरी ये इच्छा पूरी हो रही है। ये बहुत ही मजेदार और रंगीन किरदार है।’
वहीं, 'शकीला' फिल्म करते हुए ऋचा चड्ढा को शकीला की कुछ घटनाओं ने बहुत प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि समाज में बदनामी सहते हुए शकीला ऊपर तक गईं और शीर्ष अभिनेत्री बनीं। शुरुआत में तो बहुत से लोगों ने उन्हें मारने तक भी कोशिश की। जो लोग उनके करीबी थे और उनसे प्यार करते थे, वह हमेशा शकीला की प्रसिद्धि का फायदा उठाने में ही लगे रहे। ऋचा कहती हैं कि उन्हें यह कहानी बहुत पसंद आई इसलिए उन्होंने इस कहानी के साथ कुछ नया प्रयोग करने के बारे में सोचा।
गायिका सुनीता उपदृष्टा बिजनेसमैन संग लेने जा रहीं फिर से सात फेरे, 19 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी