फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल रॉय ने अपने फैंस को दी राहत की खबर, बोले - मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जल्द ही वापस आऊंगा

Mon, 07 Dec 2020 05:30 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
rahul roy informed his fans that he is fine now and recovering soon he will be back
राहुल रॉय - फोटो : Instagram - officialrahulroy

अभिनेता राहुल रॉय ने सोमवार को अपने फैंस के साथ एक राहत की खबर साझा की है। राहुल रॉय ने अपने फैन्स को बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया। अभिनेता राहुल रॉय को 27 नवंबर को मस्तिष्काघात के बाद नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।



रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने प्रशंसकों को दी। इस वीडियो में उनकी बहन प्रियंका उनके साथ नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

rahul roy informed his fans that he is fine now and recovering soon he will be back
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों, जो मेरे परिवार की तरह ही हैं...उनका मेरे लिए प्रार्थनाएं करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। राहुल रॉय ने बताया कि वह जल्द तंदरुस्त हो जाऊंगा। आप सभी को स्नेह। अभिनेता की बहन ने भी वीडियो में शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।

rahul roy informed his fans that he is fine now and recovering soon he will be back
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

उन्होंने वीडियो में कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार का साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। कनाडा में रहने वाले हमारे भाई रोहित की ओर से भी शुक्रिया। यह देखकर काफी खुशी हुई कि आप हमारे भाई से कितना प्यार करते हैं। इसस पहले राहुल के बहनोई रोमीर ने जानकारी दी थी कि राहुल रॉय की तबीयत पहले से बेहतर हैं। रोमीर ने कहा है कि डॉक्टर अब राहुल की फिजिकल और स्पीच थेरेपी पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अब आईसीयू कक्ष से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul roy informed his fans that he is fine now and recovering soon he will be back
Rahul Roy - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

रोमीर ने यह भी बताया था कि राहुल रॉय अब पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिस समय उनके साथ यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और उन्हें मुंबई के नानवटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
rahul roy informed his fans that he is fine now and recovering soon he will be back
Rahul Roy - फोटो : Social Media

रॉय ने साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मकार महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी हैं।

बता दें कि आशिकी फिल्म से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। फिल्म आशिकी को हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed