तेलुगु फिल्मों की गायिका और डबिंग आर्टिस्ट सुनीता उपदृष्टा (Sunitha Upadrasta) ने सगाई कर ली है। जल्दी ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सुनीता की यह दूसरी शादी है। एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपने बच्चों का पालन पोषण किया है। सोशल मीडिया पर सुनीता ने अपनी सगाई की खबर को साझा किया।
Singer Sunitha: गायिका सुनीता उपदृष्टा बिजनेसमैन संग लेने जा रहीं फिर से सात फेरे, 19 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सगाई की रस्म बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी ही शामिल रहे। काफी समय से सुनीता की शादी की चर्चा हो रही थी लेकिन इससे पहले उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। उनके होने वाले पति का नाम राम वीरापनेनी है, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।
सुनीता ने परिवार के साथ समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘हर मां की तरह मैं भी अपने बच्चों को अच्छे से सेटल होते हुए देखना चाहती हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे समझदार और अच्छे बच्चे और माता-पिता मिले हैं, जो मुझे भी जीवन में सेटल देखना चाहते हैं।‘
सुनीता आगे लिखती हैं कि ‘आखिरकार, वह पल आ गया। राम ने मेरे जीवन में एक फिक्र करने वाले दोस्त और बेहतरीन पार्टनर के रूप में एंट्री ली। हम जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेरे सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया, जो यह समझते हैं कि मैं अपने जीवन को निजी रखती हूं। कृपया साथ दीजिए और हमेशा मेरे साथ बने रहिए, जैसे अब तक रहे हैं।‘
सुनीता ने पहली शादी मीडिया इंडस्ट्री में काम करने वाले किरन कुमार गोपाराजू से की थी। उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी। बाद में उनका तलाक हो गया। सुनीता और किरन के दो बच्चे आकाश गोपाराजू और श्रेया गोपाराजू हुए। श्रेया भी अपनी मां की तरह एक गायिका बनना चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता ने दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। इनमें इलैयाराजा, एआर रहमान, एमएम कीरवानी, विद्या सागर हैं।