फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: वरुण धवन ने कोविड 19 से संक्रमित होने की खबर को किया कंफर्म, साझा की पोस्ट

Mon, 07 Dec 2020 04:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 07 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan CoronaVirus Positive Case News
वरुण धवन - फोटो : PTI

अभिनेता वरुण धवन हाल ही में कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं। अब सोशल मीडिया पर वरुण ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है। वरुण धवन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Varun Dhawan CoronaVirus Positive Case News
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘जब मैं शूटिंग से वापस लौटा तो मैं कोविड 19 से संक्रमित था। प्रोडक्शन टीम की तरफ से सभी सुरक्षा उपाय किए गए, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए अतिरिक्त सतर्क रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं। शुक्रिया।‘
 
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Varun Dhawan CoronaVirus Positive Case News
वरुण धवन - फोटो : Instagram

वरुण धवन के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा- ‘अपना ख्याल रखो भाई। जल्दी ठीक हो जाओ। तुम्हारी भाभी खड़ी है। इंतजार कर रही हैं।‘ अभिषेक बच्चन लिखते हैं- ‘ख्याल रखो और जल्दी ठीक हो जाओ।‘ इसके अलावा सोफी चौधरी, मौनी रॉय, डब्बू रतनानी, नुसरत भरूचा और अन्य सितारों ने उनके लिए दुआएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan CoronaVirus Positive Case News
वरुण धवन, नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा- ‘अपना ख्याल रखो भाई। जल्दी ठीक हो जाओ। तुम्हारी भाभी खड़ी है। इंतजार कर रही हैं।‘ अभिषेक बच्चन लिखते हैं- ‘ख्याल रखो और जल्दी ठीक हो जाओ।‘ इसके अलावा सोफी चौधरी, मौनी रॉय, डब्बू रतनानी, नुसरत भरूचा और अन्य सितारों ने उनके लिए दुआएं कीं।

विज्ञापन
Varun Dhawan CoronaVirus Positive Case News
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

'जुग जुग जियो' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक जोड़े की भूमिका निभा रहे हैं। इन दोनों के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे नीतू सिंह और अनिल कपूर। अनिल और नीतू दोनों ही वरिष्ठ कलाकार हैं लेकिन उन्होंने कभी एक साथ एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में काम नहीं किया है। यह पहला मौका है जब इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखा जाएगा। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed