फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायक अखिल सचदेवा गर्लफ्रेंड तान्या के साथ रचाएंगे शादी, रोके की तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Mon, 07 Dec 2020 04:11 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
singer akhil sachdeva to tie knot with tanya gulla in jaipur rajasthan today
अखिल सचदेवा ने की अपनी गर्लफ्रेंड तान्या गुल्ली से शादी - फोटो : Instagram - sachdevaakhilnasha

बधाई हो, कबीर सिंह और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों के गानों में अपनी आवाज देने वाले अखिल सचदेवा सात दिसंबर यानी आज अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के संबंध में बंधने जा रहे हैं। जयपुर में अखिल अपनी गर्लफ्रेंड तान्या गुल्ला के साथ शादी करने वाले हैं और शादी का समारोह निजी होगा। शादी में कोरोना वायरस की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

singer akhil sachdeva to tie knot with tanya gulla in jaipur rajasthan today
अखिल सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को अखिल सचदेवा ने रोका कार्यक्रम की एक फोटो साझा की। इस फोटो पर उनके कई बॉलीवुड दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। विक्रांत मेसी और एकता कपूर ने भी अखिल सचदेवा को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी बधाईयां दी। विक्रांत ने लिखा, भाई को बधाई। तान्या और तुम्हें जीवन के नए सफर के लिए ढेर सारी बधाई। 

इसके अलावा जाने माने फिल्म पत्रकार और लेखक मुस्ताक शेख ने लिखा, मुबारक हो।

View this post on Instagram

A post shared by Mr Nasha (@sachdevaakhilnasha)

singer akhil sachdeva to tie knot with tanya gulla in jaipur rajasthan today
अखिल सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर के सामोद हवेली में अखिल और तान्या की डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। एक बयान में अखिल ने बताया कि पहले मेहमानों में 200 लोगों को शामिल किया गया था लेकिन महामारी के मामने बढ़ने के चलते सूची में अब 120 लोगों को ही शामिल किया गया है। 

अखिल ने बताया कि इस वजह से मुझे अपने दूर के रिश्तेदारों, दोस्तों और साथियों को ना बोलना पड़ा। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मेरी यह शादी यादगार रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब अगले साल चीजें ठीक हो जाएंगी तो वो एक बड़ी पार्टी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
singer akhil sachdeva to tie knot with tanya gulla in jaipur rajasthan today
अखिल सचदेवा और कौर बी - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल और तान्या की लव स्टोरी किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है। छह साल पहले तान्या, अखिल के एक कॉन्सर्ट में आई थीं, उस समय तान्या की उम्र महज 19 साल थी। तान्या ने उस वक्त अखिल को देखा और अपनी मां से कहा कि जब वो बड़ी हो जाएंगी तो अखिल से शादी करेंगी।

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद तान्या और उनकी मां मेरे पास आईं और उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई बातचीत मुझे बताई, इसके बाद तान्या और मैं अच्छे दोस्त बन गए। अखिल बताते हैं कि वो पिछले पांच साल से तान्या के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। लेकिन एक ऐसा समय भी आया जब हम एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। अखिल ने कहा कि तान्या का सपना पूरा हो रहा है और मुझे खुशी है कि मेरी शादी तान्या से हो रही है।

विज्ञापन
singer akhil sachdeva to tie knot with tanya gulla in jaipur rajasthan today
akhil sachdeva - फोटो : Instagram - sachdevaakhilnasha

बता दें कि बॉलीवुड में बतौर गायक अपना सफर शुरू करने के लिए अखिल सचदेवा अभिनेत्री हुमा कुरैशी को श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा था कि हुमा कुरैशी मेरी बचपन की दोस्त हैं। हम लोगों ने छठी क्लास से 12वीं तक साथ में पढ़ाई की है। बात उन दिनों की है जब मैं संघर्ष कर रहा था और किसी काम से मुंबई गय था। मैं मुंबई में मौजूद था तो हुमा कुरैशी ने मुझे ईद की डिनर पार्टी के लिए बुलाया। मैं उनकी पार्टी में पहुंचा तो बॉलीवुड के कई सितारे वहां मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed