बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर दिवाली से पहले अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई से हिमाचल प्रदेश पहुंची थीं। जहां सैफ अली खान फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। करीना ने सैफ को ज्वॉइन किया और फेस्टिवल सीजन वहीं सेलिब्रेट किया। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है ऐसे में करीना वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।
हिमाचल में छुट्टियां बिताकर मुंबई रवाना हुईं करीना कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना के साथ उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी धर्मशाला पहुंची थीं। दरअसल फिल्म में सैफ के साथ अर्जुन कपूर भी हैं। मलाइका पहले ही मुंबई लौट आई हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत सी सेल्फी साझा की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह मुंबई आ रही हैं।
तस्वीर में करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘बाय बाय पालमपुर, बेहतरीन अनुभव रहा... और हैलो मुंबई... मैं घर आ रही हूं।‘
बीते दिनों करीना कपूर खान और तैमूर मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। तैमूर और करीना दोनों के ही हाथ मिट्टी से सने हुए नजर आए। करीना इसमें अपने बेटे तैमूर को मिट्टी का घड़ा बनाना सिखा रही हैं। तैमूर भी बड़े ही शौक से इस काम में लगे हुए दिखे।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
धर्मशाला से मलाइका अरोड़ा ने करीना और तैमूर के साथ एक फोटो साझा की थी। इस तस्वीर में तैमूर मां करीना की गोद में बैठे नजर आए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी।