फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार की खराब तबीयत पर आया सायरा बानो का बयान, कहा- अल्लाह का शुक्र है कि...

Mon, 07 Dec 2020 03:07 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
dilip kumar is not too well says wife saira bano and ask for pray for him to fans
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo

दिलीप कुमार की 11 दिसंबर को 98 साल के हो जाएंगे और ऐसे में उनकी पत्नी ने उनके फैंस से एक अपील की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि इस पर सायर बानो का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन थोड़ी कमजोरी है। 



सायरा बानो ने कहा कि अभी वो घर पर हैं। सायरा बानो ने बताया कि दशकों से तीन डॉक्टर की टीम दिलीप कुमार की देखरेख कर रही है और उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सामान्य दवाएं दे रहे हैं। सायरा ने दिलीप कुमार से फैंस से उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

dilip kumar is not too well says wife saira bano and ask for pray for him to fans
दिलीप कुमार के बगल में बैठे असलम खान - फोटो : अमर उजाला

एक मीडिया रिपोर्ट में सायरा बानो के मुताबिक लिखा गया है कि दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। हम हर दिन के लिए खुदा के शुक्रगुजार हैं। दिलीप कुमार के लिए सायरा बानो की मोहब्बत किसी से छुपी नहीं ही। इसी रिपोर्ट में सायरा बानो ने कहा कि मैं दिलीप साहब की देखभाल प्यार में करती हूं, ऐसा नहीं है कि कोई दबाव है। मैं उन्हें प्यार करती हूं और वे मेरी जिंदगी हैं।

दिलीप कुमार को कोरोना से बचाने के लिए इस समय पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। दिलीप कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मुझे कोई इंफेक्शन ना हो, इसलिए सायरा कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 

dilip kumar is not too well says wife saira bano and ask for pray for him to fans
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो

दिलीप कुमार उम्र के हिसाब से बुजुर्ग हैं लेकिन उनकी आंखों में चमक किसी बच्चे जैसी ही है। सौ साल के होने से बस दो साल दूर दिलीप कुमार के दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों फैंस उनकी सेहत की दिन रात दुआ करते हैं, हालांकि सायरा बानो के मुताबिक ट्रेजेडी किंग हालत अब काफी कमजोर हो चली है। रोगों से लड़ने की क्षमता लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में वह ज्यादा लोगों से मिल जुल भी नहीं सकते क्योंकि कोरोना संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dilip kumar is not too well says wife saira bano and ask for pray for him to fans
dilip kumar - फोटो : social media

साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की थी। तब से यह जोड़ा हिंदी फिल्मों में होने वाली शादियों के लिए एक मिसाल बना हुआ है। इन दोनों ने एक साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखे हैं और उनका डटकर सामना भी किया है। अपनी शुरुआती जिंदगी को याद करते हुए सायरा ने बताया कि अपने शुरुआती करियर में दिलीप कुमार और वह खुद भी एक साथ अच्छा काम कर रहे थे। सायरा ने कहा कि दिलीप साहब ने अपनी जिंदगी में जितनी अच्छी फिल्में की हैं, उन्होंने उससे भी कम फिल्में कीं।

विज्ञापन
dilip kumar is not too well says wife saira bano and ask for pray for him to fans
dilip kumar

दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए सायरा ने कहा कि दिलीप कुमार के साथ शादी करके उसके साथ रहना बहुत आसान था। वह बहुत ही दयालु किस्म के इंसान रहे हैं। उन्होंने शादी को लेकर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। सायरा का कहना है कि वह आज भी दिलीप कुमार से निस्वार्थ प्रेम करती हैं और यह प्राकृतिक रूप से उनके अंदर से निकलता है।

सायरा ने कहा, 'मैं अपने काम के सिलसिले में बहुत यात्राएं करती थी। मैंने देखा कि काम के चक्कर में मैं अपने पति के साथ सुबह की चाय तक नहीं पी पाती। लेकिन, इस पर भी दिलीप साहब ने कभी बुरा नहीं माना।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed