फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बागी 2' की दहाड़ से इंप्रेस हुए अक्षय कुमार, कह डाली इतनी बड़ी बात देखते ही रह गए टाइगर श्रॉफ

Sun, 01 Apr 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
After watching Baaghi 2 Akshay Kumar says Bollywood have own Tony Jaa Tiger Shroff
Akshay and Tiger
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। 20 करोड़ की कमाई करके साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म की न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स भी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच खिलाड़ी कुमार ने 'बागी 2' देखने के बाद टाइगर को इतनी बड़ी बात कह डाली जिससे टाइगर इमोशनल हो गए।
After watching Baaghi 2 Akshay Kumar says Bollywood have own Tony Jaa Tiger Shroff
Akshay Kumar
टाइगर मार्शल आर्ट में ट्रेड है और अपनी हर फिल्म में एक्शन सीन्स खुद ही करना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार टाइगर की फिल्म देखने के बाद इतने इंप्रेस हो गए कि सोशल मीडिया पर टाइगर को बॉलीवुड का टोनी जा तक कह डाला। अक्षय ने ट्वीट किया - 'बॉलीवुड इस बात को गर्व से कह सकता है कि उसके पास खुद का टोनी जा है। आपके एक्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।' 
 

 
After watching Baaghi 2 Akshay Kumar says Bollywood have own Tony Jaa Tiger Shroff
Tiger Shroff
अक्षय के ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही टाइगर ने खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया कहा। टाइगर ने जवाब देते हुए लिखा - 'आपके यह शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। एक्शन के मामले में मुझसे पहले आप है। मुझे यह मौका देने के लिए आपका शुक्रिया।' अक्षय कुमार 'बागी 2' की स्क्रीनिंग पर भी टाइगर को सपोर्ट करने आए थे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After watching Baaghi 2 Akshay Kumar says Bollywood have own Tony Jaa Tiger Shroff
Tiger Shroff
इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई से कई बड़े बजट की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'बागी 2' ने पहले ही दिन जहां 25 करोड़ की कमाई की है तो वहीं 'पद्मावत' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को जबरदस्त शुरुआत मिली है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड में यह आंकड़ा 50 करोड़ आसानी से पहुंच सकता है। 

 



 

 

विज्ञापन
After watching Baaghi 2 Akshay Kumar says Bollywood have own Tony Jaa Tiger Shroff
Tiger Shroff
यह टाइगर की पांचवी फिल्म है और इसकी दहाड़ से साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पद्मावत' हिल गई है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed