{"_id":"5ac055e94f1c1bc8618b4c55","slug":"sonakshi-sinha-cried-like-a-baby-when-ajay-devgn-made-prank-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सुपरस्टार ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ की थी ऐसी हरकत, रोने को कर दिया था मजबूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरस्टार ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ की थी ऐसी हरकत, रोने को कर दिया था मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन की 'रेड' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनका मुकाबला करना मुश्किल है। अब तक यह फिल्म 91 करोड़ कमा चुकी है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अजय देवगन के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Ajay and Sonakshi
अजय देवगन को बॉलीवुड का ऐसा हीरो कहा जाता है जिसे अपनी बात जाहिर करने के लिए डायलॉग का इस्तेमाल कम करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आंखें ही बहुत कुछ कह देती है। निजी जिंदगी में अजय देवगन कम बोलना पसंद करते हैं लेकिन उनका मजाक अक्सर एक्ट्रेस पर भारी पड़ जाता है। यहां तक कि वह रोने तक लगती है।
3 of 5
Sonakshi and Ajay
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अजय के इसी मजाकिया अंदाज का जिक्र किया। सोनाक्षी ने बताया - 'अजय और मैं पटियाला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी अजय मेरे पास एक बॉउल में गाजर का हलवा लेकर आए और बार बार मुझसे खाने को कहने लगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonakshi and Ajay
सोनाक्षी ने कहा - 'अजय के बहुत कहने पर मैंने जैसी ही हलवे को मुंह में रखा तो मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे। तब उन्हें पता चला कि वह हलवा नहीं बल्कि लाल मिर्च पाउडर है। उसके बाद से मैं बहुत सतर्क होकर उनके साथ काम करती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी और अजय एक साथ अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें हिम्मतवाला, सन ऑफ सरदार और एक्शन जैक्सन फिल्म शामिल है। सोनाक्षी की बात करें तो उनकी हाल ही में 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म रिलीज हुई हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।