नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और निखिल जैन (Nikhil Jain) ने कोलकाता में शादी का शानदार रिेसेप्शन दिया। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमाजगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। वहीं नुसरत ने एक बार फिर से अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया। इस बीच नुसरत और निखिल जैन की शादी की अनदेखी रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नुसरत शर्माते हुए नजर आ रही हैं।
शादी के बाद निखिल को देख इस तरह शरमा रहीं नुसरत जहां, सामने आई एक और अनदेखी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत और निखिल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में नुसरत ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं निखिल शेरवानी में नजर आए। निखिल और नुसरत इस तस्वीर में रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। खास बात है कि नुसरत इस तस्वीर में शर्माती हुई नजर आईं। नुसरत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
A post shared by Tolly Planet Bangla (@tollyplanetbangla) on
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी। शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। रिसेप्शन की भी इन दोनों की रोमांटिक तस्वीर सामने आई। तस्वीर में नुसरत पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं। दोनों एक दूसरे में खोए से दिख रहे हैं।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं मैं देखती हूं कि तुम्हारें दिल से निकली प्यार की रोशनी फैली हुई है। तुमने मेरी जिंदगी बदल दी। तुमने मुझे पूरा किया।' आपको बता दें, नुसरत ने आईटीसी रॉयल में रिसेप्शन दिया था। इस दौरान नुसरत जहां ने मरून कलर का लहंगा पहन रखा था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। उनका ये ट्रेडिनशल लुक खूब जंच रहा था।
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। शादी के बाद जब दोनों कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। रिसेप्शन से पहले नुसरत जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुई थीं।