फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर होते ही रानू मंडल की खुली किस्मत, अब 'बड़े पर्दे' पर आएंगी नजर

Fri, 30 Aug 2019 08:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
after work with Himesh Reshammiya ranu mondal biopic may seen in bollywood
ranu mondal - फोटो : social media

इन दिनों अपनी खूबसूरत आवाज की वजह से सुर्खियों में छाईं रानू मंडल का नाम हर किसी की जुबान पर है। हाल ही में गायक हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर किया है। इससे पहले रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपनी जिंदगी बिता रही थीं। इस बीच अब खबर है कि रानू मंडल पर जल्द बायोपिक बन सकती है।

after work with Himesh Reshammiya ranu mondal biopic may seen in bollywood
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टीवी की खबर के अनुसार रानू मंडल की बायोपिक बनने की खबर लीक हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो रानू मंडल की बायोपिक को मशहूर निर्माता-निर्देशक ऋषिकेश मंडल ने बनाने का विचार किया है। ऋषिकेश मंडल उनकी बायोपिक को ना केवल डायरेक्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूस भी करेंगे। बायोपिक की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि रानू मंडल ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। हिमेश रेशमिया के साथ 'तेरी मेरी कहानी' नाम का गाना के बाद अब रानू मंडल का एक और गाने का वीडिया सामने आया है। गायक हिमेश ने रानू के साथ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रानू के नए गाने की वीडियो का नाम 'आदत' है। 

after work with Himesh Reshammiya ranu mondal biopic may seen in bollywood
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

शेयर किए गए वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की बस शुरुआत ही कर रही होती हैं। बात करें रानू मंडल की निजी जिदंगी की तो, उनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेगोपारा में एक उजड़े हुए घर में रहती हैं। यह किसी दूसरे का घर है। रानू बताती हैं कि 'मैं कोलकाता और दूसरी जगहों पर स्टेज शोज करती थीं और दूसरे मशहूर गायकों के परफॉर्मेंस से पहले गाती थी। ज्यादातर बड़े गायक शो में देर से पहुंचते थे ऐसे में तब तक मैं गाना गाकर दर्शकों को सुनाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
after work with Himesh Reshammiya ranu mondal biopic may seen in bollywood
Ranu Mondal - फोटो : file photo

रानू के गाने का वीडियो पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने बनाया था। रानू के बारे में अतींद्र ने बताया कि उनकी दो शादियां हुई थीं। पहला पति पश्चिम बंगाल का ही था जो रानू का ध्यान नहीं रखता था। महज 20 साल की उम्र में रानू आस-पास के क्लबों में गाना गाती थीं जो उनके पति को बिल्कुल पसंद नहीं था। पति के लिए रानू ने गाना भी बंद कर दिया था। इसके बावजूद उसने रानू को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
after work with Himesh Reshammiya ranu mondal biopic may seen in bollywood
Ranu Mondal - फोटो : file photo

पहले पति से रानू को एक बेटा और एक बेटी हुईं। पति के छोड़ने के बाद रानू के पास कोई सहारा नहीं रहा तो वो मुंबई पहुंचीं जहां काफी भटकने के बाद उन्हें फिरोज खान के घर नौकरी मिली। यहीं पर उनकी मुलाकात बबलू मंडल से हुई जिससे उन्होंने शादी कर ली लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और साल 2003 में पति की असमय मौत हो गई। पति की मौत के बाद रानू फिर से पश्चिम बंगाल लौट गईं जहां वो गाना गाकर पैसे मांगती थीं। बबलू मंडल से रानू को एक बेटा और एक बेटी है।

पढ़ें: रानू मंडल का गाना सुनते ही सलमान खान के रोने का वीडियो वायरल, जानिए क्या है खबर का सच ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed