फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2023: नव्या नवेली और अगस्त्य ने कपूर परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, साझा कीं तस्वीरें

Mon, 25 Dec 2023 06:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Dec 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Agastya and Navya Naveli Nanda Celebrates Christmas with Kapoor Family shares photos with ranbir alia bhatt
कपूर परिवार के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे नव्या और अगस्त्य - फोटो : सोशल मीडिया

आज देशभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी क्रिसमस खासतौर से सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कपूर परिवार ने क्रिसमस के मौके पर खास आयोजन रखा। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती और नातिन- नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य भी शामिल हुए। नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे कपूर फैमिली के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं।

Agastya and Navya Naveli Nanda Celebrates Christmas with Kapoor Family shares photos with ranbir alia bhatt
नव्या ने कपूर परिवार के साथ मनाया क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस के मौके पर कपूर परिवार ने लंच रखा। इसमें नव्या भी अपने भाई अगस्त्य और पापा निखिल नंदा के साथ पहुंचीं। साझा की गई तस्वीरों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, निखिल नंदा सहित कपूर परिवार के कई सदस्य और दोस्त व करीबी नजर आ रहे हैं।
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की टीम के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे पंकज त्रिपाठी, मूवी की सफलता के लिए की प्रार्थना

Agastya and Navya Naveli Nanda Celebrates Christmas with Kapoor Family shares photos with ranbir alia bhatt
कपूर परिवार में क्रिसमस का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान के क्रिसमस आयोजन में एक्टर आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ आए। फैमिली गेट-टू गेदर में पूरा कपूर खानदान शामिल था। करिश्मा कपूर की मां बबिता जी तस्वीरों में हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, रणबीर और आलिया की नन्ही राहा अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में रणबीर कपूर ने अगस्त्य नंदा के गले में हाथ डाला हुआ है। 
Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की आलोचना पर संदीप रेड्डी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म कोई शैक्षणिक संस्थान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Agastya and Navya Naveli Nanda Celebrates Christmas with Kapoor Family shares photos with ranbir alia bhatt
कपूर परिवार में क्रिसमस का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

नव्या ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'ए मेरी मेरी क्रिसमस'। तस्वीरों पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करने के लिए शुक्रिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कपूर खानदार की बात ही अलग है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

विज्ञापन
Agastya and Navya Naveli Nanda Celebrates Christmas with Kapoor Family shares photos with ranbir alia bhatt
बेटी राहा के साथ रणबीर और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आज इस खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया ने अपनी बेटी राहा की झलक भी फैंस को दिखाई। दोनों ने राहा के साथ जमकर पोज दिए। राहा को देख फैंस उन्हें 'बेबी ऋषि कपूर' कह रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म  'एनिमल' को लेकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं, अगस्त्य ने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया है।
Year Ender 2023: कियारा-सिद्धार्थ से लेकर परिणीति-राघव तक, इन सितारों ने शादी कर खाई साथ जीने-मरने की कसमें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed